मांसपेशियों की ऐंठन और दर्द से हैं परेशान तो आजमाएं ये 3 आयुर्वेदिक उपाय, तुरंत मिलेगी राहत

Muscle Cramps Ayurvedic Remedies: मांसपेशियों की ऐंठन और दर्द से राहत पाने के लिए कुछ आयुर्वेदिक उपायों को आजमा सकते हैं। आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

WrittenBy

Written By: priya mishra | Published : May 2, 2025 6:03 PM IST

Ayurvedic Remedies For Muscle Cramps: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में मांसपेशियों में दर्द और ऐंठन की समस्या से काफी परेशान रहते हैं। अक्सर रात में सोते समय, चलते या बैठे हुए मांसपेशियों में ऐंठन आ जाती है। साथ ही, उस हिस्से में तेज दर्द भी होता है। दरअसल, कई बार ज्यादा काम करने के बाद मांसपेशियां रिलैक्स नहीं हो पाती हैं, जिसकी वजह से एक या अधिक मसल्स आपस में अचानक से सिकुड़कर कठोर हो जाती हैं। इस स्थिति को मसल्स क्रैंप्स कहा जाता है। इसकी वजह से प्रभावित हिस्सा सख्त हो जाता है और तेज दर्द होने लगता है। कई बार यह दर्द इतना असहनीय हो जाता है कि लोग इससे राहत पाने के लिए पेन किलर्स का सहारा लेते हैं। लेकिन आप चाहें तो मांसपेशियों की ऐंठन और दर्द से राहत पाने के लिए कुछ आयुर्वेदिक उपायों का सहारा ले सकते हैं। आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे आयुर्वेदिक उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो मांसपेशियों की ऐंठन और दर्द से राहत दिला सकते हैं। तो आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

तिल का तेल

मांसपेशियों की ऐंठन से राहत दिलाने में तिल का तेल प्रभावी साबित हो सकता है। इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और मांसपेशियों को आराम मिलता है। तिल के तेल में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो दर्द और सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं। इसके लिए आप तिल के तेल को गर्म कर लें। फिर इसे प्रभावित हिस्से पर लगाकर हल्के हाथों से मालिश करें। आप इस प्रक्रिया को दिन में 2 से 3 बार दोहराएं।

हल्दी

मांसपेशियों में दर्द और ऐंठन से राहत पाने के लिए आप हल्दी का इस्तेमाल कर सकते हैं। दरअसल, इसमें एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एनाल्जेसिक गुण होते हैं, जो मांसपेशियों की ऐंठन को दूर करने में मदद कर सकते हैं। इसके लिए आप एक गिलास गर्म दूध में एक चम्मच हल्दी पाउडर डालकर पिएं। नियमित रूप से इसका सेवन करने से मांसपेशियों के दर्द और ऐंठन से राहत मिल सकती है।

अदरक

मांसपेशियों में ऐंठन और दर्द की समस्या से राहत पाने के लिए आप अदरक का इस्तेमाल कर सकते हैं। दरअसल, इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो मांसपेशियों के दर्द और सूजन को दूर करने में मदद कर सकते हैं। इसके लिए आप एक गिलास पानी में 1 इंच अदरक का टुकड़ा डालकर उबाल लें। फिर इसे छान लें और इसमें थोड़ा सा शहद मिलाकर पिएं। आप चाहें तो अदरक के तेल से प्रभावित हिस्से की मसाज भी कर सकते हैं।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source