Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
-
- हिंदी
Ayurvedic Remedies For Itchy Eyes In Summer: आंखों में खुजली होना एक आम समस्या है। गर्मियों में तेज धूप, गर्म हवाओं और एलर्जी के कारण आंखों में खुजली और जलन की समस्या बढ़ सकती है। अक्सर लोग खुजली से राहत पाने के लिए आंखों को रगड़ते हैं, लेकिन यह आदत परिस्थिति को और बिगाड़ सकती है। रगड़ने से आंखों की नाजुक हिस्सों में सूजन आ सकती है और संक्रमण का खतरा बहुत हद तक बढ़ जाती है। ऐसे में, आंखों की खुजली और जलन से राहत पाने के लिए आप कुछ आयुर्वेदिक उपायों का सहारा ले सकते हैं। आइए, इस लेख में डॉ बासु आई हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ मनदीप सिंह बासु से जानते हैं आंखों में खुजली और जलन से छुटकारा पाने के कुछ आयुर्वेदिक उपायों के बारे में विस्तार से -
त्रिफला, आयुर्वेद में प्रसिद्ध एक त्रिकटु योग है, जो आंवला, हरड़ और बहेड़ा से मिलकर बना होता है। इसका नेत्र धौवन (आंखों की धुलाई) के रूप में उपयोग आंखों की स्वच्छता और स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी माना जाता है। त्रिफला पाउडर को रातभर पानी में भिगोकर रखें। सुबह इस पानी को छानकर आंखों को धोएं। यह उपाय आंखों की सूजन, जलन और खुजली को कम करने में सहायक है।
गुलाब जल एक प्राकृतिक शीतल कारक और एंटीसेप्टिक गुणों से भरपूर होता है। आंखों में खुजली, जलन या थकान की स्थिति में इसका प्रयोग काफी लाभकारी हो सकता है। इसे आंखों में 1-2 बूंद डालने या कॉटन पैड पर लगाकर आंखों पर रखने से जलन और खुजली में राहत मिलती है।
खीरा आंखों की देखभाल के लिए एक प्राकृतिक और बहुत प्रभावी उपाय माना जाता है। इसमें उच्च मात्रा में पानी, एंटीऑक्सीडेंट्स और शीतकारी गुण होते हैं,। इसकी वजह से आंखों की जलन, थकान और सूजन को कम करने में यह काफी मददगार होते हैं। ठंडे खीरे के स्लाइस को आंखों पर रखने से सूजन, जलन और थकान में आराम मिलता है।
आयुर्वेद में घी को "सर्वश्रेष्ठ रसायन" माना गया है। जब घी को विशेष जड़ी-बूटियों के साथ मिलाकर औषधीय रूप में तैयार किया जाता है, तो वह शरीर के लिए अत्यंत लाभकारी हो जाता है। शुद्ध देशी घी को आंखों के आसपास हल्के से मालिश करने पर यह आँखों की सूजन को कम करता है और आंखों की नमी भी बरक़रार रहती है, जिससे जलन और खुजली में तुरंत आराम मिलती है।
एलोवेरा जेल
एलोवेरा को आयुर्वेद में "कुमारी" कहा गया है और यह अपनी शीतलता, एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी और उपचारात्मक गुणों के लिए प्रसिद्ध है। एलोवेरा जेल त्वचा के साथ-साथ आंखों के आसपास की समस्याओं में भी बहुत उपयोगी होता है। एलोवेरा जेल को आंखों के आसपास लगाने से ठंडक मिलती है और जलन व खुजली में राहत मिलती है।
ठंडे पानी से आंखों को धोएं: दिन में कई बार ठंडे पानी से आंखों को धोने से धूल और कण निकल जाते हैं और आंखों को ठंडक मिलती है।
पर्याप्त नींद लें: 6 से 8 घंटे की नींद आंखों को आराम देती है और उनकी सेहत को बेहतर बनाती है।
धूप से बचाव करें: धूप में बाहर जाते समय सनग्लासेस पहनें और आंखों को तेज रोशनी से बचाएं।
आंखों की स्वच्छता बनाए रखें: हाथों को साफ रखें और आंखों को अनावश्यक रूप से न छुएं।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।