Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

एसिड रिफ्लक्स की समस्या से हैं परेशान तो आजमाएं ये 5 आयुर्वेदिक उपाय, तुरंत मिलेगी राहत

Acid Reflux Ayurvedic Remedies: एसिड रिफ्लक्स की समस्या से राहत पाने के लिए आप कुछ आयुर्वेदिक उपायों को आजमा सकते हैं। आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

एसिड रिफ्लक्स की समस्या से हैं परेशान तो आजमाएं ये 5 आयुर्वेदिक उपाय, तुरंत मिलेगी राहत
VerifiedVERIFIED By: Dr. Ritu Chadha

Written by priya mishra |Updated : March 17, 2025 9:28 AM IST

Ayurvedic Remedies For Acid Reflux: आजकल के गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण अधिकतर लोग एसिड रिफ्लक्स की समस्या से परेशान रहते हैं। दरअसल, एसिड रिफ्लक्स तब होता है, जब आपके पेट में बनने वाला एसिड आपके एसोफैगस (खाने की नली) में वापस आ जाता है। एसिडिटी को आयुर्वेद में 'अम्लपित्त' कहा जाता है। एसिड रिफ्लक्स होने पर सीने में जलन, बार-बार खट्टी डकार आना, उल्टी या मतली महसूस होना और मुंह में गंदा पानी आना जैसे लक्षण महसूस हो सकते हैं। कई लोग इस समस्या से राहत पाने के लिए दवाइयों का सेवन करते हैं। लेकिन आप चाहें तो एसिड रिफ्लक्स की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आयुर्वेदिक उपायों का सहारा ले सकते हैं। आज इस लेख में आयुर्वेद एक्सपर्ट डॉ रितु चड्ढा से जानते हैं कुछ ऐसे आयुर्वेदिक उपायों के बारे में, जो एसिड रिफ्लक्स की समस्या से राहत दिला सकते हैं। तो आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

जीरा

एसिड रिफ्लक्स की समस्या होने पर आप सुबह खाली पेट पानी में जीरे को उबालकर इस पानी का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा, आप चाहें तो गुनगुने पानी के साथ जीरे को चबाकर भी इसका सेवन कर सकते हैं। इससे एसिड रिफ्लक्स की समस्या से जल्द राहत मिल सकती है।

सौंफ और काला नमक

एसिड रिफ्लक्स की समस्या में सौंफ का सेवन बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके लिए आप एक गिलास पानी में एक चम्मच सौंफ को उबाल लें। उसके बाद इसे छान लें और इसमें काला नमक मिलाकर इस पानी का सेवन करें। आप इस पानी का सेवन दिन में एक से दो बार कर सकते हैं। इससे एसिड रिफ्लक्स की समस्या से तुरंत राहत मिल सकती है।

Also Read

More News

आंवला

आंवला भी पाचन तंत्र के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं, जो पेट दर्द से राहत देने और एसिडिटी को कम करने में मदद कर सकते हैं। इसके लिए आप गुनगुने पानी के साथ आंवले का पाउडर मिलाकर पी सकते हैं।

अदरक

एसिड रिफ्लक्स की समस्या से राहत दिलाने में अदरक का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। दरअसल, इसमें एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो पेट के अम्ल को नियंत्रित रखते हैं। इसके लिए आप अदरक के रस के साथ शहद मिलाकर इसका सेवन कर सकते हैं।

अजवाइन और हींग

एसिड रिफ्लक्स की समस्या या पेट दर्द से तुरंत राहत पाने के लिए आप अजवाइन का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए एक गिलास पानी में एक चम्मच अजवाइन को अच्छे से उबाल लें। अब इस पानी को छानकर इसमें एक चुटकी हींग और काला नमक मिलाकर पिएं। इससे आपको तुरंत राहत मिल सकती है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।