Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

High BP को कंट्रोल करने के लिए आजमाएं ये 5 आयुर्वेदिक उपाय, बिना दवा के कंट्रोल हो जाएगा ब्लड प्रेशर

High BP Ayurvedic Remedies: हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए आप कुछ आयुर्वेदिक उपायों का सहारा ले सकते हैं। आइए, जानते हैं ऐसे ही कुछ उपायों के बारे में -

High BP को कंट्रोल करने के लिए आजमाएं ये 5 आयुर्वेदिक उपाय, बिना दवा के कंट्रोल हो जाएगा ब्लड प्रेशर

Written by priya mishra |Published : March 26, 2024 7:32 AM IST

Ayurvedic Remedies For High BP: हाइपरटेंशन यानी हाई ब्लड प्रेशर की समस्या इन दिनों आम हो चुकी है। खराब जीवनशैली, गलत खानपान, अधिक नमक का सेवन, पानी कम पीना और ज्यादा तनाव लेने के कारण हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है। आजकल न केवल बुजुर्ग, बल्कि युवा भी तेजी से इस बीमारी का शिकार हो रहे हैं। हाई ब्लड प्रेशर को साइलेंट किलर माना जाता है क्योंकि शुरुआत में इसके लक्षण दिखाई नहीं देते हैं। इसके कारण हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी जानलेवा बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। हाई बीपी को कंट्रोल करने के लिए अक्सर दवाओं का सहारा लेना पड़ता है। हालांकि, आप चाहें तो कुछ आयुर्वेदिक उपायों की मदद से भी अपने ब्लड प्रेशर को कंट्रोल (High BP Ayurvedic Remedies In Hindi) कर सकते हैं। आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे आसान आयुर्वेदिक उपाय के बारे में बताने वाले हैं, जिनकी मदद से हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है।

लहसुन (Garlic For High BP)

लहसुन हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में प्रभावी होता है। इसमें मौजूद एलिसिन शरीर में बढ़े हुए ब्लड प्रेशर के स्तर को कम करने में मदद करता है। इसके लिए आप रोजाना सुबह खाली पेट 1-2 लहसुन की काली का सेवन कर सकते हैं। इसके नियमित सेवन से हाई बीपी और कोलेस्ट्रॉल की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।

आंवला (Amla For High BP)

Also Read

More News

आंवला में विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो टॉक्सिंस को शरीर से बाहर निकलने में मदद करते हैं। हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए आंवला का सेवन काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। रोज सुबह खाली पेट आंवला जूस का सेवन करने से हाई ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कंट्रोल में मदद मिल सकती है। साथ ही, सेहत को कई लाभ भी मिलते हैं।

अर्जुन की छाल (Arjun Chaal For High BP)

अर्जुन के पेड़ की छाल एक आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है, जो हाई ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए जानी जाती है। नियमित रूप से इसकी चाय का सेवन करने से ब्लड वेसल्स में फ्लो सही रहता है, जिससे रक्तचाप नियंत्रित रहता है।

तुलसी (Tulsi For High BP)

तुलसी के पत्ते औषधीय से भरपूर होते हैं। ये हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में प्रभावी माने जाते हैं। इसमें पाया जाने वाला यूजेनॉल कैल्शियम चैनल ब्लॉकर की तरह काम करता है। यह हृदय और धमनी की दीवारों पर कैल्शियम को जमने से रोकता है, जिससे ब्लड वेसल्स रिलैक्स होती हैं। तुलसी के पत्तों को चबाने या तुलसी की चाय पीने से ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है।

अश्वगंधा (Ashwagandha For High BP)

अश्वगंधा ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए एक प्रभावी आयुर्वेदिक औषधि है। इसमें तनाव दूर करने वाले गुण पाए जाते हैं। हाई ब्लड प्रेशर का एक प्रमुख कारण तनाव भी है। अगर आपको हाई बीपी के समस्या है, तो रोज सोने से पहले एक चम्मच अश्वगंधा पाउडर को दूध में मिलाकर सेवन करें। हालांकि, इसका इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर की सलाह अवश्य ले लें।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए आप इन आयुर्वेदिक उपायों का सहारा ले सकते हैं। हालांकि, अगर आपकी समस्या काफी ज्यादा बढ़ रही है, तो ऐसे में आपको अपने हेल्थ एक्सपर्ट से सलाह लेनी चाहिए।