
प्रिया मिश्रा
प्रिया को पिछले 4 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर लिखने का अनुभव है। इन्हें हेल्थ और ... Read More
Written By: priya mishra | Published : September 21, 2024 9:02 AM IST
Ayurvedic Remedies For High BP In Pregnancy: मां बनना हर एक महिला के लिए सबसे सुखद एहसास होता है। लेकिन इस दौरान महिला को कई तरह की शारीरिक और मानसिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। प्रेग्नेंसी के दौरान कई महिलाओं को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या का सामना करना पड़ता है। इसके पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं, जैसे - हार्मोनल बदलाव, डाइट में नमक और सोडियम की अधिक मात्रा, स्ट्रेस आदि। गर्भावस्था में हाई बीपी की समस्या को नजरअंदाज करना मां और शिशु, दोनों के लिए के लिए खतरनाक सबित हो सकता है। ऐसे में, प्रेग्नेंसी में हाई बीपी को कंट्रोल करना बहुत जरूरी हो जाता है। प्रेग्नेंसी में हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए आपको डॉक्टर से उचित परामर्श लेना चाहिए। इसके अलावा, कुछ आयुर्वेदिक भी हैं, जो प्रेगनेंसी में ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं। आज इस लेख में हम आपको प्रेग्नेंसी के दौरान हाई बीपी को कंट्रोल करने के आयुर्वेदिक उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए, जानते हैं विस्तार से –
प्रेगनेंसी में ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए साधारण नमक के बजाय सेंधा नमक का सेवन करें। दरअसल, सेंधा नमक में अधिक मात्रा में पोटैशियम होता है, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है। इसका सेवन करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में भी मदद मिलती है।
प्रेग्नेंसी में हाई बीपी की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप दालचीनी का सेवन कर सकती हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं। साथ ही, यह तनाव और चिंता को कम करने में मदद करती है। हाई ब्लड प्रेशर की समस्या में आप डॉक्टर की सलाह पर दालचीनी की चाय का सेवन कर सकती हैं।
प्रेग्नेंसी में हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए प्राणायाम करना बेहद लाभकारी होता है। नियमित योग करने से हार्मोन का स्तर सामान्य रखने में मदद मिलती है। इससे तनाव के स्तर को कम करने और दिमाग को शांत रखने में भी मदद मिलती है। रोजाना कम से कम 15 मिनट अनुलोम-विलोम, 10 मिनट भ्रामरी प्राणायाम और शीतली प्राणायाम का अभ्यास करना हाई ब्लड प्रेशर में फायदेमंद हो सकता है।
प्रेग्नेंसी में ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने के लिए आपको भरपूर मात्रा में पानी पीना चाहिए। आप दिनभर में 3-4 लीटर पानी पिएं। इसके अलावा, आप नारियल पानी, घर पर बने फ्रूट जूस आदि भी डॉक्टर की सलाह से ले सकती हैं।
आंवला में विटामिन-सी भरपूर मात्रा में होता है, जो शरीर में जमा विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। साथ ही, कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी फायदेमंद होता है। रोज एक आंवला खाने से प्रेगनेंसी के दौरान हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है।
Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरू की जानी चाहिए।