पुरानी से पुरानी कब्ज का परमानेंट इलाज हैं ये 3 उपाय, एक बार में ही हो जाएगा पेट साफ

आमतौर पर कब्ज की समस्या को लोग बहुत गंभीर नहीं मानते और इसे मामूली समझकर इसकी तरफ उतना ध्यान नहीं देते। लेकिन, कॉन्स्टिपेशन की वजह से लोगों को कई गम्भीर समस्याएं हो सकती हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : December 13, 2023 6:20 PM IST

Constipation permanent treatment: कॉन्स्टिपेशन की समस्या मॉडर्न लइफस्टाइल की वजह से धीरे-धीरे बढ़ती ही जा रही है और गम्भीर हो रही है। लोगों की जीनवनशैली में जितनी तेजी से जंक फूड और फास्ट फूड को जगह मिल रही है उतनी ही तेजी से तनाव, नींद की कमी और हेल्दी डाइट ना खाने जैसी आदतें भी शुमार हो रही हैं। खाने-पीने की खराब आदतें और हमेशा बैठे रहने जैसी आदत के कारण भी कॉन्स्टिपेशन की समस्या काफी गम्भीर हो सकती है। आमतौर पर कब्ज की समस्या को लोग बहुत गंभीर नहीं मानते और इसे मामूली समझकर इसकी तरफ उतना ध्यान नहीं देते। लेकिन, कॉन्स्टिपेशन की वजह से लोगों को बवासीर, सुस्ती, थकान, सिरदर्द और मोटापे जैसी समस्याओं से भी लम्बे समय तक आराम नहीं मिल पाता।

क्यों होती है कॉन्स्टिपेशन की समस्या?

जब  किसी व्यक्ति का पेट सुबह ठीक तरह से साफ नहीं होता या उसे मल पास करने में दिक्कतें आती हैं तो इसे कॉन्स्टिपेशन कहा जाता है। शरीर में जमा बैक्टेरिया, वेस्ट और टॉक्सिंस से छुटकारा पाने के लिए नियमित मल पास होना महत्वपूर्ण है। जब कब्ज होती है तो वह व्यक्ति स्टूल पास नहीं कर पाता और इस वजह से शरीर में हानिकारक बैक्टेरिया और तत्व अटके रहते हैं जो आपके स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाते हैं।

कब्ज के कारण

फाइबर वाले फूड्स (फल, सब्जी और हर्ब्स) का कम सेवन

कम पानी पीने की आदत

बाथरूम जाने से जुड़ी अस्त-व्यस्त आदतें

इरिटेबल बाउल सिंड्रोम

लैक्सेटिव का सेवन

कब्ज के लक्षण

  • पेट में भारीपन
  • पेट में दर्द
  • कई दिनों तक पेट साफ ना होना
  • पीठ में दर्द

कब्ज से राहत के घरेलू उपाय

एक्सपर्ट्स के अनुसार कॉन्स्टिपेशन से राहत के लिए सबसे पहले रोजाना से अधिक पानी पीएं। अधिक पानी पीने से गट और डाइजेस्टिव सिस्टम को काम करने में मदद होगी और आपको कॉन्स्टिपेशन से आराम मिलेगा। वहीं, कुछ घरेलू और नेचुरल चीजों का सेवन सही तरीके से करने से कब्ज की शिकायत कम हो सकती है। ऐसे ही कुछ उपाय ये रहे0

आलूबुखारा खाएं

  • सूखे आलूबुखारे का सेवन करने से भी आपको कॉन्स्टिपेशन से राहत मिलती है। इसका सेवन करने के लिए –
  • रात में 6-8 आलूबुखारे के सूखे टुकड़े पानी में भिगोकर रख दें।
  • अगले दिन सुबह उठने के बाद भिगोए हुए आलूबुखारे खा लें और पानी पी जाएं।

सोंठ पाउडर

अदरक को सूखाने के बाद उसका पाउडर बना लिया जाता है। इस पाउडर को सोंठ या सूंठ कहा जाता है। सोंठ का सेवन गर्म पानी के साथ करने से कब्ज की शिकायत से आराम मिलता है।

दूध और घी का मिश्रण

रात में सोने से पहले एक गिलास गर्म दूध में कुछ बूदें देसी घी मिलाएं और इसे पीएं। इस दूध को पीने से आपका डाइजेशन बढ़ेगा और कब्ज से राहत मिलेगी।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.