Ayurvedic Remedies For Suntan: धूप में रहने से स्किन पर दिखायी दे रहे हैं डार्क पैचेस, स्किन को निखारने के लिए ट्राई करें ये आयुर्वेदिक उपाय

स्किन टैनिंग या सन बर्न समय के साथ अधिक नुकसानदायक साबित हो सकता है और त्वचा संबंधी कई गम्भीर समस्याओं की वजह बन सकता है।  

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : June 9, 2022 4:43 PM IST

Ayurvedic Remedies For Suntan:  धूप में टहलना हड्डियों, बॉडी, हार्ट हेल्थ और ब्रेन के लिए फायदेमंद हो सकता है लेकिन, जब बहुत अधिक देर तक कोई धूप में टहलता है तो उसकी स्किन के लिए यह नुकसानदायक साबित हो सकता है। गर्मियों  की धूप सर्दियों की धूप के मुकाबले स्किन के लिए अधिक नुकसानदायक साबित हो सकती है क्योंकि, गर्मियों की चिलचिलाती धूप के सम्पर्क में त्वचा अधिक समय तक आती है और इस तरह स्किन पर धूप की तेज किरणें भी अधिक मात्रा में भी पड़ती है। तेज धूप से स्किन का टेक्स्चर बदलने लगता है, स्किन का रंग डार्क होने लगता है और स्किन पर कई तरह के पैचेस दिखायी देने लगते हैं। स्किन पर दिखायी देने वाले ये पैचेस आगे चलकर और नुकसानदायक साबित हो सकता है और त्वचा संबंधी कई गम्भीर समस्याओं की वजह बन सकता है।

स्किन टैनिंग या सन बर्न की इस परेशानी से राहत पाने के लिए कई बार डर्मटॉलजिस्ट की मदद लेनी पड़ सकती हैं।  इसके साथ ही कई नेचुरल चीजों की मदद से भी सन टैन से छुटकारा पा सकते हैं। कुछ आयुर्वेदिक नुस्खे भी स्किन टैन को भी साफ करने में ना केवल मदद करते हैं बल्कि स्किन हेल्थ को भी बेहतर बनाते हैं। ऐसे ही नुस्खों के बारे में पढ़ें यहां जो धूप में खराब हो चुकी आपकी स्किन को बेहतर बना सकते हैं। (Ayurvedic Remedies For Suntan In Hindi)

सनबर्न और सन टैनिंग कम करने वाले आयुर्वेदिक उपाय (Ayurvedic Remedies For Suntan)

केसर और दूध का लेप

स्किन के लिए हेल्दी हर्ब्स की बात करें तो उसमें केसर का नाम पहले आता है। स्किन केयर के नुस्खों में देश-विदेश में कश्मीरी केसर पर लोगों द्वारा बहुत अधिक विश्वास किया गया है। केसर का इस्तेमाल स्किन की हेल्थ को बूस्ट करने और उसके टेक्स्चर को बेहतर बनाने के लिए किया जाता रहा है। स्किन टैनिंग की समस्या से राहत पाने के लिए भी केसर का इस्तेमाल कया जाता है। केसर के धागों को दूध (saffron and milk) के साथ इस्तेमाल करने से धूप में झुलसी त्वचा को निखारने में सहायता होती है।

दूध-केसर लगाने  से ना केवल सन टैनिंग से राहत मिलती है बल्कि, स्किन की ड्राइनेस कम होती है। इसके साथ ही त्वचा पर दिखायी देने वाले डार्क स्पॉट्स की समस्या कम होती है, जबकि, आंखों के आसपास के, डार्क सर्कल्स और पिम्पल्स की समस्या को भी कम करने में मदद होती है। स्किन टैनिंग से राहत के लिए केसर का प्रयोग इस तरह से किया जा सकता है।

  • एक चुटकी केसर के रेशे या धागे लें और उसे 4-5 चम्मच कच्चे दूध में घंटे भर भिगोकर रखें।
  • फिर, चेहरे को पानी से साफ करें और फिर दूध-केसर के मिश्रण से अपने चेहरे, गर्दन और धूप में झुलसी त्वचा के अन्य हिस्सों पर मसाज करें।
  • 20-25 मिनट के बाद चेहरे को सादे पानी से साफ करें।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source