
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : June 24, 2022 8:18 PM IST
सोरायसिस एक प्रकार का त्वचा रोग है जिससे दुनिया भर में 125 मिलियन से ज्यादा लोगों के पीड़ित होने के दावे किए जाते हैं। वहीं, भारत की बात करें तो आंकड़ों के अनुसार, दुनियाभर में दर्ज किए जाने वाले सोरायसीस के कुल मामलों में से लगभग 20% केसेस भारत में दर्ज किए जाते हैं। सोरायसिस एक ऑटोइम्यून बीमारी (Autoimmune Disease) है जो लम्बे समय तक बनी रहती है। इसमें, त्वचा पर लाल रंग के पैचेस उभरते हैं जिसमें, सूजन (inflammation) और खुजली (eczema) महसूस होती है और प्रभावित हिस्से की त्वचा की रंगत लाल (Symptoms of Psoriasis in Hindi) हो जाती है। सोरायसीस की बीमारी के कई कारण हो सकते हैं जैसे-
आयुर्वेदिक औषधियों की सबसे बड़ी खासियत यह है कि उनकी मदद से स्वास्थ्य समस्याओं के कारणों का भी इलाज किया जा सकता है जो भविष्य में समस्याओं को ट्रिगर करने का काम कर सकते हैं। सोरायसीस की समस्या से राहत दिलाने के लिए कुछ आयुर्वेदिक उपाय (Ayurvedic remedies for Psoriasis) भी आजमाए जा सकते हैं। आयुर्वेद में सोरायसीस के इलाज के लिए कौन-सी औषधियों का इस्तेमाल किया जा सकता है, इसके बारे में पढ़ें इस लेख में।
अश्वगंधा (Ashwagandha) में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो तनाव (stress) को कम कर सकते हैं जो स्ट्रेस बढ़ाने वाले कॉर्टिसोल (Cortisols) को कम करते हैं। जैसा कि कॉर्टिसोल एड्रेनल ग्लैंड्स से निकलकर पूरे शरीर में फैल जाता है और व्यक्ति का तनाव बढ़ा सकता है। लेकिन, तनाव से पीड़ित लोगों को अश्वगंधा के सेवन की सलाह दी जाती है। वहीं, तनाव के कारण सोरायसीस के लक्षण भी ट्रिगर हो सकते हैं। ऐसे में अश्वगंधा का सेवनकरने से त्वचा की सूजन कम होती है, ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित (controlling blood sugar level) रहता है और सोरायसीस के अन्य लक्षण भी कंट्रोल में रहते हैं।
आयुर्वेद में सबसे अधिक उपयोगी साबित होने वाली औषधियों में हल्दी (turmeric) का नाम भी शामिल होती है और आपकी भरोसेमंद हल्दी सोरायसीस के इलाज में उपयोगी साबित होती है। साल 2017 में प्रकाशित एक स्टडी में कहा गया कि हल्दी में पाया जाने वाला कर्क्यूमिन (curcumin) नामक तत्व इंफ्लेमेटरी और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करता है। कर्क्यूमिन ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है और फ्री-रैडिकल्स (free-radicals) से डैमेज से बचाता है। हालांकि, सोरायसीस के उपचारके लिए हल्दी के इस्तेमाल करने से पहले एक्सपर्ट्स का परामर्श लेने की सलाह दी जाती है।
(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई बीमारी और आयुर्वेदिक नुस्खों से जुड़ी सभी जानकारियां सूचनात्मक उद्देश्य से लिखी गयी है। किसी बीमारी की चिकित्सा से जुड़े किसी भी निष्कर्ष तक पहुंचने के लिए कृपया अपने चिकित्सक का परामर्श लें।)