
अंजू रावत
अंजू रावत एक अनुभवी हेल्थ, फिटनेस, रिलेशनशिप, ब्यूटी और लाइफस्टाइल लेखक हैं, जिन्हें इन विषयों पर लिखने ... Read More
Written By: Anju Rawat | Updated : January 20, 2025 4:29 PM IST
Medically Verified By: Dr Shrey Sharma
Ayurvedic Remedies for Cold Cough: बदलते मौसम में कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं होनी शुरू हो जाती हैं। इसमें सर्दी-जुकाम, खांसी और गले में खराश जैसी समस्याएं बेहद आम है। दरअसल, बदलते मौसम में शरीर की इम्यूनिटी प्रभावित होती है। इस मौसम में रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने लगती है। इसकी वजह से सर्दी-जुकाम और श्वसन-तंत्र से जुड़ी अन्य समस्याएं होने का जोखिम बढ़ जाता है। ऐसे में अक्सर लोग दवाइयों या सिरप का इस्तेमाल करते हैं। आप चाहें तो सर्दी-जुकाम से राहत पाने के लिए इन आयुर्वेदिक उपायों को भी आजमा सकते हैं। आइए, रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल, सिरसा के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा से जानते हैं कि बदलते मौसम में सर्दी-जुकाम होने पर क्या करें?
आयुर्वेद में तुलसी को बेहद फायदेमंद माना जाता है। अगर बदलते मौसम में आप सर्दी-जुकाम आदि से परेशान हैं, तो तुलसी का सेवन कर सकते हैं। तुलसी में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट करते हैं। सर्दी-जुकाम होने पर आप तुलसी का काढ़ा बनाकर पी सकते हैं। तुलसी में खांसी से राहत दिलाने वाले गुण होते हैं। तुलसी का काढ़ा पीने से गले या फेफड़ों में जमा बलगम भी आसानी से निकल जाता है। बलगम निकालने के लिए आप तुलसी के पत्तों का रस भी पी सकते हैं।
आयुर्वेद में सर्दी-जुकाम के लिए मुलेठी को काफी फायदेमंद माना जाता है। बदलते मौसम में सर्दी-जुकाम से राहत पाने के लिए आप मुलेठी के काढ़े का सेवन कर सकते हैं। मुलेठी बलगम को पतला और ढीला करने में मदद करता है। यह खांसी और जुकाम से राहत दिलाता है। मुलेठी से गले की खराश भी ठीक होती है। इसके लिए आप एक गिलास पानी में एक चम्मच मुलेठी पाउडर मिलाएं। अब इस पानी को पी लें। आप चाहें तो मुलेठी पाउडर को पानी में उबलाकर भी पी सकते हैं। कुछ दिनों तक रोजाना इसका सेवन करने से सर्दी-जुकाम से राहत मिलेगी।
आयुर्वेद के अुसार, नाक में घी लगाकर भी सर्दी-जुकाम और गले की खराश से राहत मिल सकती है। इसके लिए आप घी को हल्का गर्म कर लें। अब नाक में घी डालें और फिर सीधे लेट जाएं। घी लगाने से सर्दी-जुकाम की समस्या में आराम मिलता है। इससे गले में जमा बलगम भी आसानी से निकल जाता है।
आयुर्वेद में गिलोय को औषधीय गुणों से भरपूर बताया गया है। बदलते मौसम में गिलोय का सेवन करना काफी फायदेमंद होता है। गिलोय सर्दी-जुकाम और खांसी जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में असरदार होता है। सर्दी-जुकाम से राहत पाने के लिए आप गिलोय का काढ़ा या गिलोय का जूस पी सकते हैं। गिलोय का जूस पीने से शरीर को बीमारी से लड़ने की ताकत मिलती है। गिलोय में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो शरीर की सूजन को भी कमकरते हैं। आप चाहें तो गिलोय की गोली का सेवन भी कर सकते हैं। यह मार्केट में आसानी से मिल जाती है।
अगर आप बदलते मौसम में सर्दी-जुकाम और खांसी जैसी समस्याओं से परेशान हैं, तो अपनी डाइट में अदरक का रस और शहद जरूर शामिल करें। अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो शरीर की सूजन को कम करते हैं। अदरक का रस सर्दी-जुकाम से भी राहत दिलाता है। इसके लिए आप अदरक का रस निकाल लें। अब इसे शहद में मिक्स करके सेवन करें।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।