Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Ways to treat Mouth Ulcer: मुंह के छालों की समस्या तकलीफभरी तो होती ही है लेकिन, इसकी वजह से लोगों को बहुत चिड़चिड़ापन भी होता है। मुंह में छाले होने या माउथ अल्सर की समस्या होने पर किसी भी तरह का गर्म, नमक वाला या मसालेदार फूड खाते समय पीड़ित व्यक्ति की तेज जलन और दर्द होता है।ये छाले पीड़ित व्यक्ति के मुंह में, जीभ पर, गम्स या मसूड़ों और होंठों पर हो सकते हैं। इसी वजह से लोगों को खाना खाने और यहां तक की चाय-कॉफी या पानी पीने में दिक्कतें आ सकती हैं। (symptoms of Mouth Ulcer)
आमतौर पर मुंह में होनेवाले छाले सप्ताहभर के अंदर ठीक हो जाते हैं लेकिन, जिन लोगों को बार-बार मुंह के छालों की तकलीफ होती है उन्हें इसे गम्भीरता से लेना चाहिए क्योंकि ये डाइजेस्टिव सिस्टम (digestive system) से जुड़ी किसी गम्भीर समस्या का संकेत हो सकता है। वहीं, ओरल हाइजिन (Oral hygiene) से जुड़ी गलतियों और फोलिक एसिड, ज़िंक और विटामिन बी12 जैसे पोषक तत्वों की कमी (nutritional deficiency) कारण भी मुंह में छालों की समस्या हो सकती है। (Mouth ulcer causes)
घर में आसानी से उपलब्ध होने वाली आयुर्वेदिक औषधियों और नेचुरल इंग्रीडिएंट्स की मदद से अगर आप इन मुंह के छालों का इलाज करना चाहते हैं तो उसे लिए ट्राई कर सकते हैं कुछ नुस्खे जो यहां हम लिख रहे हैं। पढ़ें इनके इस्तेमाल का सही तरीका और कितनी देर में यह असरदार साबित हो सकता है। (Ayurvedic remedies to treat mouth ulcer)
एंटी-बैक्टेरियल (Anti-bacterial )और एंटीफंगल (anti-fungal) तत्वों से भरपूर होने के कारण हल्दी के इस्तेमाल से मुंह के छालों और संक्रमण (infection in mouth) से राहत मिल सकती है। हल्दी का लेप करने से माउथ अल्सर की समस्या तेजी से कम होती है और यह नुस्खा दर्द से भी राहत दिला सकता है। (turmeric for mouth ulcer)
हल्दी एक आयुर्वेदिक औषधी (Ayurvedic medicine) है जो दर्द और तकलीफ से जुड़ी कई समस्याओं से आराम मिलता है। मुंह के छालों से राहत पाने के लिए चिकित्सिय गुणों से भरपूर हल्दी का लेप कर सकते हैं। ठंडे पानी के साथ हल्दी पाउडर (Turmeric powder) को मिक्स करके एक गाढ़ा पेस्ट बनाएं और इसे छालों पर लगाएं। दिन में 3-4 बाद इसे लगाने की सलाह दी जाती है और इससे राहत मिल सकती है। (ways to get rid of mouth ulcer and its symptoms)
छालों के दर्दऔर जलन को कम करने के लिए शहद (Honey) लगाने से फायदा हो सकता है। माउथ अल्सर होने पर थोड़ा-सा शहद लेकर उसे छालों वाले स्थान पर लगाएं। 3-4 घंटे बाद इसी तरह शहद अप्लाई करें। हालांकि, शहद लगाने के बाद मुंह में बननेवाली लार या सलाइवा (saliva) को बाहर फेंक दें। इससे कुछ ही दिनों में दर्द से राहत मिलेगी। (ways to use Honey to treat mouth ulcer problem)
इन सबके साथ पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं, हेल्दी डाइट लें, कम मसालेदार भोजन करें और हल्की-फुल्की एक्सरसाइज करें। इससे डाइजेस्टिव सिस्टम को आराम मिलेगा और माउथ अल्सर की समस्या भी कम होगी।