Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

सर्दियों में जोड़ों के दर्द से राहत पाने के लिए इन 5 तेलों से करें मालिश, सूजन भी होगी दूर

Ayurvedic Oil For Joint Pain: अगर आप सर्दियों में जोड़ों के दर्द से परेशान हैं, तो इन तेलों से मालिश कर सकते हैं। इनसे आपको काफी राहत मिलेगी।

सर्दियों में जोड़ों के दर्द से राहत पाने के लिए इन 5 तेलों से करें मालिश, सूजन भी होगी दूर

Written by priya mishra |Published : November 17, 2023 4:30 PM IST

Ayurvedic Oil For Joint Pain In Winter: सर्दियों आते ही कई लोगों के जोड़ों में दर्द शुरू हो जाता है। इस दर्द के पीछे कई कारण हो सकते हैं। शरीर में पोषक तत्वों की कमी, खराब खानपान, एक्सरसाइज न करना और लंबे समय तक गलत पॉश्चर में बैठने के कारण जोड़ों में दर्द की समस्या हो सकती है। कई बार यह दर्द इतना ज्यादा बढ़ जाता है कि व्यक्ति उठना-बैठना तक मुश्किल हो जाता है। ऐसे में कई लोग जोड़ों के दर्द से राहत पाने के लिए पेनकिलर का सेवन करते हैं। लेकिन इन दवाओं का ज्यादा सेवन सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। ऐसे में, जोड़ों के दर्द से राहत पाने के लिए आप कुछ नैचुरल ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आप भी सर्दियों में जोड़ों के दर्द और सूजन से परेशान रहते हैं, तो आप इन 5 आयुर्वेदिक तेलों से मालिश कर सकते हैं। इन तेलों से मालिश करने से आपको काफी आराम मिलेगा।

सरसों का तेल

जोड़ों के दर्द से राहत पाने के लिए आप सरसों के तेल से मालिश कर सकते हैं। इसके लिए आप सरसों के तेल में लहसुन की 5-6 कलियां डालकर पका लें। जब तेल थोड़ा ठंडा हो जाए तो इससे मालिश करें। नियमित रूप से ऐसा करने से आपको जोड़ों के दर्द और सूजन से जल्द राहत मिल सकती है।

जैतून का तेल

जैतून के तेल से मालिश करने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। इससे आपको मांसपेशियों में दर्द, ऐंठन और सूजन की समस्या से राहत मिल सकती है। इसके लिए आप जैतून के तेल को हल्का गर्म करके इससे जोड़ों में मालिश करें।

Also Read

More News

तिल का तेल

जोड़ों में दर्द या सूजन होने पर तिल का तेल काफी आराम पहुंचाता है। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड, जिंक, कॉपर, कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे गुण मौजूद होते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। दिन में एक से दो बार तिल के तेल से जोड़ों की मालिश करने से आपको दर्द से जल्द राहत मिलेगी।

नीलगिरी का तेल

जोड़ों में दर्द या सूजन की समस्या से राहत दिलाने में नीलगिरी का तेल काफी साबित फायदेमंद हो सकता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो दर्द और सूजन को कम करने में मदद करते हैं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

अरंडी का तेल

जोड़ों के दर्द से राहत पाने के लिए आप अरंडी का तेल यानी कैस्टर ऑयल भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो दर्द और सूजन को कम करने में मदद करते हैं। इसका इस्तेमाल करने के लिए आप अरंडी के तेल को हल्का गुनगुना कर लें। फिर इससे जोड़ों की अच्छे से मालिश करें।