... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Published : May 5, 2021 12:36 PM IST
मिनटों में ऑक्सीजन लेवल को बूस्ट करने वाली आयुर्वेदिक दवा कौन सी है? वायरल पोस्ट का ये दावा आपको चौंका देगा, जानें सच्चाई
Trailokya chintamani ras in hindi : देश में चल रही कोरोना वायरस की दूसरी लहर का सबसे ज्यादा असर अस्पतालों पर पड़ा है, जहां ऑक्सीजन की कमी से लोगों को मौत का मुंह देखना पड़ रहा है। देश के अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी के कारण बहुत से लोग ऑक्सीजन लेवल को बढ़ाने के घरेलू नुस्खों को ढूंढ रहे हैं और यही कारण है कि सोशल मीडिया पर इन नुस्खों की बाढ़ आई हुई है। सोशल मीडिया पर रोजना ऐसे तरीके सामने आ रहे हैं, जो इम्यूनिटी बूस्ट करने से लेकर ऑक्सीजन लेवल को बढ़ाने के बारे में बताता है। हाल ही में एक और सोशल मीडिया पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें ये आयुर्वेदिक दवा को ऑक्सीजन लेवल तुरंत बढ़ाने में मददगार बताया गया है।
बीते कुछ दिनों से ऑक्सीजन लेवल की कमी के कारण इसे बढ़ाने के लिए घरेलू नुस्खे ढूंढ रहे हैं, जिसके कारण बहुत से पोस्ट वायरल हो रहे हैं। हाल ही में एक आयुर्वेदिक दवा त्रैलोक्य चिंतामणि रस, शरीर का ऑक्सीजन लेवल तुरंत संतुलित करने में मददगार बताया गया है। ये पोस्ट ज्यादा से ज्यादा लोग वायरल कर रहे हैं, जिस कारण से सरकार ने इस तरीके की सच्चाई का पता लगाने की कोशिश की। आइए जानते हैं कि क्या ये आयुर्वेदिक दवा त्रैलोक्य चिंतामणि रस (Trilokya chintamani ras) ऑक्सीजन बढ़ाने में मददगार है? आइए जानते हैं क्या है इस वायरल पोस्ट की सच्चाई।
त्रैलोक्य चिंतामणि रस पर आयुष मंत्रालय की टीम ने फैक्ट चेक करके ये जानकारी शेयर करते हुए लिखा कि सोशल मीडिया पर ऑक्सीजन की कमी को दूर करने के लिए एक आयुर्वेद दवा का एक पोस्ट शेयर किया जा रहा है, जो असत्यापित स्त्रोतों द्वारा पब्लिश की गई है। बयान में कहा गया कि आयुष मंत्रालय इस तरह की किसी भी असत्यापित सोर्स द्वारा प्रकाशित जानकारी का समर्थन नहीं करता है, इसलिए ऐसी किसी भी दवा का इस्तेमाल खुद से न करें सिर्फ चिकित्सक की ही सलाह पर ये दवाइयां लें।
बता दें कि हाल ही में आयुष मंत्रालय ने एक दवा तैयार की है, जिसका नाम आयुष 64 है, जो कोरोना के हल्के लक्षणों से जूझ रहे मरीजों के लिए काफी कारगर है और इसका इस्तेमाल उसमें किया जा सकता है। आयुष 64 टेबलेट के रूप में ली जा सकती है, जो कोरोना इलाज में सहायक है।
कोरोना से जूझ रहे लोगों के लिए एलोपैथी ही जरूरी है क्योंकि ये दवा कोविड से ठीक होने के बाद सपोर्टिव थैरेपी के रूप में काम कर सकती है। डॉक्टर भी एलोपैथ के साथ आयुर्वेद दवा के इस्तेमाल की सलाह दे सकते हैं। हालांकि ये सही नहीं कि इस दवा से कोरोना ठीक हो जाएगा या फिर शरीर में ऑक्सीजन लेवल बढ़ेगा।
त्रैलोक्य चिंतामणि रस हमारी सांस प्रणाली (Respiratory system) और सर्कुलेटरी सिस्टम को दुरुस्त करने का काम करती है, जिसमें आयरन और मैगनीज जैसे कई प्रकार के मिनरल्स पाए जाते हैं। यह इम्यूनिटी को बढ़ाने के साथ-साथ कोविड से ठीक होने के बाद शरीर में कमजोरी को दूर करती है। इतना ही नहीं ये फेफड़ों की कार्य प्रणाली को भी बढ़ाने में मदद करती है।