By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: priya mishra | Published : August 17, 2023 3:06 PM IST
सोरायसिस स्किन से संबंधी एक गंभीर समस्या है। इसमें त्वचा की पर मोटी पपड़ी-सी बन जाती है और लाल रंग के चक्क्ते उभर आते हैं। आमतौर पर, त्वचा पर ये धब्बे मुख्य रूप से कोहनी, घुटने, स्कैल्प और पीठ पर दिखाई देते हैं। हालांकि, यह शरीर के किसी भी हिस्से पर दिखाई हैं। वास्तव में, सोरायसिस एक अनुवांशिक बीमारी है, जो कमजोर इम्यूनिटी के कारण होती है। सोरायसिस होने पर त्वचा पर तेज खुजली और जलन का अनुभव होता है। ज्यादातर लोग इससे सोरायसिस के इलाज के लिए अंग्रेजी दवाओं का सेवन करते हैं। लेकिन कभी कभी इन दवाओं का साइड-इफेक्ट भी देखने को मिल सकता है। ऐसे में, आप चाहें तो कुछ आयुर्वेदिक उपायों की मदद से इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। आज इस लेख में हम आपको सोरायसिस से राहत पाने के कुछ कारगर आयुर्वेदिक उपाय (Ayurvedic remedies for psoriasis In Hindi) बता रहे हैं -
त्वचा संबंधी समस्याओं के इलाज में एलोवेरा काफी प्रभावी होता है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-माइक्रोबियल गुण होते हैं, जो संक्रमण से लड़ने में मदद करते हैं। एलोवेरा जेल में विटामिन-ई होता है, जो त्वचा को मुलायम बनाने में मदद करता है। इसके इस्तेमाल से त्वचा की खुजली और जलन को दूर करने में भी मदद मिलती है। इसके लिए आप एलोवेरा के पत्ते को काटकर इसका जेल निकाल लें। फिर इस जेल को प्रभावित हिस्से पर लगाएं और करीब 20 मिनट के लिए छोड़ दें। उसके बाद, त्वचा को पानी से साफ कर लें। दिन में 3 से 4 बार इस प्रक्रिया को दोहराने से आपको जल्द राहत मिल सकती है।
सोरायसिस की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप नीम के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो त्वचा के संकम्रण और खुजली को दूर करने में मदद करते हैं। इसके अलावा, नीम का तेल त्वचा की सूजन और जलन से राहत दिलाने में भी प्रभावी होता है। इसके लिए आप नीम के तेल को नारियल के तेल के साथ मिलाकर प्रभावित हिस्से पर लगाएं। बेहतर रिजल्ट के लिए दिन में 2 से 3 बार इस प्रक्रिया को दोहराएं।
सोरायसिस की समस्या से निजात पाने के लिए आप बादाम का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए 10-12 बादाम को पीसकर पाउडर बना लें। अब इस पाउडर को एक गिलास पानी में डालकर उबाल लें और फिर ठंडा कर लें। अब इसे प्रभावित हिस्से पर लगाकर रात भर के लिए छोड़ दें। सुबह इसे पानी से साफ कर लें। कुछ दिनों तक नियमित रूप से इस उपाय को करने से आपको जल्द लाभ मिल सकता है।
गंधक भी सोरायसिस के इलाज में कारगर हो सकती है। आयुर्वेद में गंधक का इस्तेमाल शरीर की कई समस्याओं के उपचार के लिए किया जाता है। अगर आप सोरायसिस से परेशान हैं, तो गंधक के पाउडर को दूध के साथ मिला लें। आपको इसका एक गाढ़ा पेस्ट तैयार करना है। अब इस पेस्ट को प्रभावित स्थान पर लगाएं। करीब 15-20 मिनट बाद त्वचा को पानी से धो लें।
सोरायसिस की समस्या से राहत पाने के लिए आप तोरई के पत्तों का उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए तोरई के पत्तों को पीसकर इसका रस निकाल लें। अब एक चम्मच तोरई के पत्तों का रस लें। इसमें एक चम्मच नारियल का तेल और एक चम्मच एलोवेरा जेल डालकर अच्छी तरह मिला लें। अब इस मिश्रण को प्रभावित हिस्से पर लगाएं। करीब 20 मिनट बाद इसे पानी से धो लें। दिन में 1-2 बार इस प्रकिया को दोहराने से आपको जल्द राहत मिल सकती है।
सोरायसिस की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप इन आयुर्वेदिक उपायों की मदद ले सकते हैं। हालांकि, अगर आपकी समस्या ठीक न हो रही हो, तो आपको डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए।