आंखों की कई समस्या का इलाज हैं बकरी के दूध और अरंडी के तेल जैसे ये 5 आयुर्वेदिक उपचार, जानें

Home remedies for eye pain : आंखों में दर्द, ड्राई औरआंखों की रोशनी बढ़ाने के घरेलू उपायों की खोज में हम अक्सर रहते हैं। ऐसे में ये कुछ आयुर्वेदिक चीजों को करके आप इन तमाम आंखों की समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Pallavi Kumari | Updated : May 17, 2022 1:55 PM IST

खराब लाइफस्टाइल और तनाव का असर सिर्फ हमारे दिमाग पर ही नहीं बल्कि आंखों की सेहत पर भी पड़ता है। दरअसल, नींद की कमी, लंबे समय तक मोबाइल और कंप्यूटर पर काम करना आंखों की कई समस्याओं का कारण बनता जा रहा है। जैसी कि आंखों में खिंचाव महसूस होना, ड्राई आई की समस्या और आंखों में दर्द। इन सबसे बचने के लिए जरूरी ये है कि आप पहले तो अपनी लाइफस्टाइल को सही करें और फिर उसके बाद अपनी आंखों के लिए कुछ एक्सरसाइज करें। साथ ही कुछ आयुर्वेदिक नुस्खे भी आपकी मदद कर सकते हैं। तो, आइए जानते हैं आंखों की रोशनी के लिए आयुर्वेदिक उपचार (Ayurvedic Home remedies for eye pain swelling dry eyes in hindi)

आंखों के लिए आयुर्वेदिक उपचार

1. घी के दीपक की लौ पर टकटकी लगा कर देखें (Ghee lamp benefits)

घी के दीपक की लौ में टकटकी लगाना एक पारंपरिक आयुर्वेदिक नेत्र देखभाल पद्धति है जिसे सदियों से आंखों को मजबूत और दर्द को शांत करने के लिए अपनाया जाता है। घी का दीपक बनाने के लिए एक छोटी कटोरी घी का प्रयोग करें और उसमें एक रूई की बाती रखें। असली रुई से बनी बाती का इस्तेमाल करना बेहतर होता है। अब बत्ती जलाएं और दीपक को अपने से दो या तीन फीट की दूरी पर रखें। एक या दो मिनट के लिए बिना पलक झपकाए लौ पर टकटकी लगाए। यह आंखों में दर्द और ड्राई आई की समस्या को दूर कर देगा।

2. बकरी के दूध का करें इस्तेमाल (Goat milk benefits for eyes)

आयुर्वेद का सुझाव है कि बकरी के दूध में रुई या धुंध का एक टुकड़ा डुबोकर आंखों पर लगाने से आंखों का तनावदूर होता है और वे बेहतर महसूस करते हैं। इसके अलावा जिन लोगों को बार-बार आंखों में दर्द और चुभन महसूस होती है उनके लिए भी ये नुस्खा फायदेमंद है। इसके अलावा आप आंखों की रोशनी के लिए आयुर्वेदिक उपचार के रूप में भी इसकी मदद ले सकते हैं।

3. जिन्कगो बिलोबा का उपयोग करें (Ginkgo biloba benefits for eyes)

आंखों की रोशनी बढ़ाने के घरेलू उपाय के रूप में आप जिन्कगो बिलोबा का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस जड़ी बूटी का उपयोग करने के विभिन्न तरीके हैं। जिन्कगो बिलोबा पौधे की सूखी पत्तियों को कुच कर इसका अर्क निकाल लें। फिर इसे एक कप पानी में मिला कर पिएं।

4. अरंडी के तेल का करें इस्तेमाल (Castor oil eye benefits)

सोने से पहले हर आंख पर अरंडी के तेल की एक बूंद डालें। बिना प्रिजर्वेटिव वाले तेल का उपयोग करना सुनिश्चित करें। साथ ही पैरों के तलवों में थोड़ा सा तेल मलें। ये आपकी आंखों की रोशनी और तमाम समस्याओं को दूर करने में मदद करेगा।

5. सौंफ मिश्री और बादाम के फायदे लें(Saunf mishri badam mixture benefits for eyes)

सौंफ, मिश्री और बादाम का उपयोग अक्सर आंखों के स्वास्थ्य के लिए विभिन्न आयुर्वेदिक दवाओं की सामग्री के रूप में किया जाता है। सौंफ और बादाम में मिलने वाले पोषक तत्व आंखों की रोशनी बढ़ाने और तनाव को कम करने में मदद करते हैं। लोग सदियों से इस आयुर्वेदिक आंखों की देखभाल के उपाय का उपयोग कर रहे हैं, और इसका कोई ज्ञात जोखिम नहीं है। इसके लिए सौंफ, बादाम और मिश्री को बराबर मात्रा में लें। इन्हें अच्छी तरह से पीस लें और मिश्रण को एक एयरटाइट कंटेनर में भरकर रख लें। एक कप गर्म दूध में दो चम्मच या दस ग्राम चूर्ण मिलाकर सोने से पहले या सुबह खाली पेट पीएं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source