दूध में मिला कर लें ये 5 जड़ी बूटियां, स्टैमिना बढ़ाने के साथ कई समस्याओं से दिलाएगा निजात

आयुर्वेद में कुछ जड़ी बूटियां ऐसी हैं जिन्हें आप दूध में मिला कर ले सकते हैं। इससे आपके शरीर को एक साथ कई फायदे मिल पाएंगे।

WrittenBy

Written By: Pallavi | Published : October 20, 2022 4:45 PM IST

क्या आप बार-बार बीमार पड़ते रहते हैं या फिर आपके शरीर में कमजोरी बनी रहती है। तो, आयुर्वेद में इसका इलाज छिपा हुआ है। दरअसल, आयुर्वेद की मानें तो कई ऐसी जड़ीबूटियां हैं जिन्हें हम दूध में मिला कर लें तो, इनका फायदा दोगुना हो जाएगा। साथ ही कमजोर इम्यूनिटी, शरीर दर्द और मांसपेशियों में थकान जैसी कई समस्याओं में भी ये जड़ी बूटियां रामबाण इलाज साबित हो सकती हैं। आप इसे खुद तो ले ही सकते हैं बल्कि अपने घर के बच्चे और बड़ों को भी ये दे सकते हैं। तो, आइए जानते हैं इन जड़ी बूटियों के बारे में।

1. दूध में मिला कर लें हल्दी

हल्दी एक ऐसी जड़ी बूटी है जिसका अगर हम दूध में मिला कर सेवन करें तो शरीर दर्द, घाव और कई बीमारियों की कमजोरी को दूर कर सकते हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि हल्दी में करक्यूमिन होता है जो कि एक एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करता है। ये करक्यूमिन एंटीइंफ्लेमेटी गुणों से भरपूर होता है जो कि दर्द दूर करने, मांसपेशियों को आराम पहुंचाने और बीमारियों से रिकवरी में मदद करता है।

2. दूध में मिला कर लें अश्वगंधा

अश्वगंधा एक आयुर्वेदिक जड़ी बूटी है जो कि शरीर के लिए कई प्रकार से काम करता है। ये पहले तो तनाव दूर करता है, दूसरा ब्लड शुगर लेवल को कम करता है और तीसरा ये प्रजनन क्षमता में सुधार लाता है। इन तमाम फायदे के लिए आपको दूध में मिला ही अश्वंगधा का सेवन करना चाहिए। अश्वंगधा का खास गुण यह है कि ये बॉडी रिलैक्स करने में मदद करता है। इस तरह ये नींद, याददाश्त, मांसपेशियों के स्वास्थ्य और स्टैमिना बिल्डिंग में मदद करता है।

3. दूध में मिला कर लें केसर

दूध में केसर मिला कर लेने से ये आपकी स्टैमिना बढ़ने के साथ खूबसूरती बढ़ाने में भी कारगर तरीके से काम करेगी। केसर में कई ऐसे एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो कि हार्मोनल हेल्थ को बेहतर बनाने और शरीर को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। साथ ही जिन लोगों को लगातार मूड स्विंग्स हो रहे हों या तनाव में हो उन्हें दूध में केसर मिला कर जरूर लेना चाहिए।

4. दूध में मिला कर लें मुलैठी

मुलैठी की जड़ को अगर आप दूध में पका कर लें तो ये आपकी स्टैमिना बूस्ट करने में मदद करेगी। साथ ही ये जड़ी बूटी एंटी बैक्टीरियल भी है जो कि आपको कई बीमारियों से बचाव में मदद करता है। साथ ही इस जड़ी बूटी की एक खास बात यह भी है कि ये जलन को दूर करने और स्किन की कई समस्याओं से राहत दिलाने में मददगार है। तो, कई प्रकार के इंफेक्शन से बचने के लिए आप दूध और मुलैठी का सेवनकर सकते हैं।

5. दूध में मिला कर लें त्रिफला

त्रिफला कई प्रकार की जड़ी बूटियों से बना एक जड़ी बूटी है। जिन लोगों को गठिया के दर्द की शिकायत होती है या फिक जिन लोगों को कब्ज की समस्या रहती है उनते लिए त्रिफला वाला दूध काफी फायदेमंद है। इसका एंटी इंफ्लेमेटरी गुण गठिया में होने वाले दर्द और सूजन को दूर करता है। साथ ही इसका लैक्टेसिव गुण पेट साफ करने और कब्ज की समस्या से निजात दिलाने में मददगार है। तो, इन तमाम फायदे के लिए आप इन अलग-अलग जड़ी बूटियों का दूध के साथ सेवन कर सकते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source