Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Ayurvedic Herbs For PCOS Treatment: पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (पीसीओएस) महिलाओं में होने वाली एक आम समस्या है। यह एक हार्मोनल विकार है, जिसमें महिला के शरीर में पुरुष हार्मोन अधिक मात्रा में बनने लगते हैं। इसकी वजह से महिलाओं को अनियमित पीरियड्स, चेहरे पर अनचाहे बाल, मुंहासे और मोटापा जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इतना ही नहीं, पीसीओएस से पीड़ित महिलाओं को गर्भधारण करने में भी दिक्कत आ सकती है। पीसीओएस की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आपको अपने खानपान और लाइफस्टाइल में सुधार करना चाहिए। इसके अलावा, कुछ आयुर्वेदिक हर्ब्स की मदद से भी पीसीओएस को मैनेज करने में मदद मिल सकती है। आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी आयुर्वेदिक हर्ब्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो पीसीओएस की समस्या से छुटकारा दिलाने में मदद कर सकती हैं (Ayurvedic Herbs For PCOS In Hindi)। तो आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
शतावरी एक लोकप्रिय आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है। इसका प्रयोग पीसीओएस का इलाज करने के लिए किया जा सकता है। यह एस्ट्रोजन के स्तर में सुधार करती है और पीरियड्स को रेग्युलेट करने में मदद करती है। साथ ही, यह हार्मोनल असंतुलन को ठीक करने में मदद करती है, जिससे पीसीओएस की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।
आयुर्वेद में अश्वगंधा का इस्तेमाल कई बीमारियों का इलाज करने के लिए सदियों से किया जा रहा है। यह कोर्टिसोल के स्तर को संतुलित करने में मदद कर सकता है, जिससे तनाव को कम करने में मदद मिल सकती है। साथ ही, यह ब्लड शुगर को नियंत्रित करने और पीसीओएस के लक्षणों में सुधार करने में मदद कर सकता है।
गोक्षुरा पीसीओएस के लिए एक बेहतरीन जड़ी-बूटी है। यह ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने और पीसीओएस के इलाज में मदद कर सकती है। इसमें मौजूद गुण हार्मोनल संतुलन को बनाए रखने और ओवरी को स्वस्थ रखने के मदद कर सकते हैं।
पीसीओएस से ग्रस्त महिलाओं के लिए दालचीनी बहुत फायदेमंद साबित हो सकती है। दरअसल, यह हार्मोंस को संतुलित करने और अनियमित पीरियड्स की समस्या से राहत दिलाने में मददगार होती है। इसके सेवन से इंसुलिन रेजिस्टेंस में सुधार होता है, जिससे पीसीओएस के लक्षणों को कम करने में मदद मिल सकती है।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।