Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

आयुर्वेद की ये 4 जड़ी-बूटियां बना सकती हैं आपके दांतों को मजबूत और चमकदार, मुंह की बदबू भी होगी दूर

Ayurvedic Herbs For Oral Health: अपने दांतों और मसूड़ों को साफ और स्वस्थ रखने के लिए आप कुछ आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों का इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

आयुर्वेद की ये 4 जड़ी-बूटियां बना सकती हैं आपके दांतों को मजबूत और चमकदार, मुंह की बदबू भी होगी दूर

Written by priya mishra |Updated : January 10, 2025 8:21 AM IST

Ayurvedic Remedies For Oral Health: सेहतमंद रहने के लिए फिजिकल और मेंटल हेल्थ के साथ-साथ ओरल हेल्थ पर ध्यान देना भी बहुत जरूरी है। हम में से कई लोग मुंह की साफ-सफाई पर ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं। लेकिन ओरल हाइजीन की कमी के कारण कई तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। मुंह और दांतों की ढंग से सफाई न करने का कारण मुंह से बदबू आना, दांतों में पीलापन, मसूड़ों में दर्द, दांतों में दर्द, पायरिया और कैविटी जैसी कई समस्याएं हो सकती हैं। अगर आप दांतों और मसूड़ों से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आयुर्वेद का सहारा ले सकते हैं। आयुर्वेदिक में ऐसी कई जड़ी-बूटियां हैं, जिनक इस्तेमाल ओरल हेल्थ से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए सदियों से होता आ रहा है। आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपकी ओरल हेल्थ को बनाए रखने में मदद कर सकती हैं। तो आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

नीम

नीम हमारी ओवरऑल हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-माइक्रोबियल गुण पाए जाते हैं, जो मुंह में मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद करते हैं। नीम की टहनी से दातुन करने से दांत साफ और चमकदार बनते हैं। इसके अलावा, नीम की पत्तियां चबाने से सांसों की बदबू और कैविटी जैसी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।

मुलेठी

दांतों से जुड़ी समस्याओं के इलाज के लिए मुलेठी एक बेहतरीन जड़ी-बूटी है। इसमें बायोएक्टिव घटक होते हैं, जो दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। मुलेठी के पाउडर को पीसकर दांतों पर लगाने से कैविटी की समस्या नहीं होती और दांतों का पीलापन भी दूर होता है।

Also Read

More News

तुलसी

तुलसी में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-माइक्रोबियल और एस्ट्रिंजेंट गुण होते हैं, जो मुंह में मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करते हैं। इसके नियमित इस्तेमाल से सांसों की दुर्गंध, दांतों में दर्द और पायरिया की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। इसके लिए आप सुबह खाली पेट तुलसी के 2-4 पत्तों को चबाकर खा सकते हैं। इसके अलावा, आप इसके पत्तों को सुखाकर इसके पाउडर का इस्तेमाल दांतों को साफ करने के लिए कर सकते हैं।

लौंग

लौंग औषधीय गुणों से भरपूर होती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-इन्फ्लेमेटरी और एंटीसेप्टिक गुण मौजूद होते हैं, जो मुंह में मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया को नष्ट करते हैं और उन्हें बढ़ने से रोकते हैं। इसके अलावा, इसमें यूजेनॉल मौजूद होता है, जो दांतों के दर्द और मूसड़ों की सूजन को कम करने में मदद कर सकता है। लौंग चबाने या लौंग के तेल का इस्तेमाल करने से दांत के दर्द और मसूड़े की सूजन से जल्द राहत मिल सकती है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।