पेट दर्द होने पर इन 3 जड़ी-बूटियों का करें सेवन, तुरंत मिलेगी राहत

Stomach Pain Relief: अगर आप पेट दर्द से परेशान रहते हैं, तो इन जड़ी-बूटियों का सेवन कर सकते हैं। इससे गैस और अपच से भी राहत मिलती है।

WrittenBy

Written By: Anju Rawat | Published : September 11, 2025 1:59 PM IST

WrittenBy

Medically Verified By: Dr Shrey Sharma

Herbs for Stomach Pain: हर व्यक्ति को अपने पूरे जीवनकाल में कभी-न-कभी पेट दर्द का अनुभव होता ही है। पेट दर्द कई कारणों से हो सकता है। इसमें सामान्य से लेकर गंभीर कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। गैस, एसिडिटी, अपच और कब्ज, पेट दर्द के सबसे आम कारण होते हैं। ज्यादातर लोग पेट दर्द होने पर तुरंत पेनकिलर का सेवन कर लेते हैं। लेकिन, बार-बार पेनकिलर लेने से शरीर को नुकसान पहुंचता है। अगर आपको भी बार-बार पेट दर्द होता है, तो पेनकिलर के बजाय कुछ जड़ी-बूटियों का सेवन कर सकते हैं। आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों के सेवन से पेट दर्द से राहत मिल सकती है। आइए, रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल, सिरसा के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा से जानते हैं पेट दर्द के लिए आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी-

मुलेठी

अगर आपको अक्सर ही पेट में दर्द रहता है तो आप मुलेठी का सेवन कर सकते हैं। मुलेठी एक आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है, जो कई रोगों के इलाज में असरदार होती है। मुलेठी सर्दी-जुकाम और खांसी के लिए फायदेमंद होता है। यह पेट दर्द से भी राहत दिलाती है। पेट दर्द से राहत पाने के लिए आप मुलेठी की चाय पी सकते हैं। या मुलेठी के टुकड़े को चबा सकते हैं। इससे मांसपेशियों को रिलैक्स मिलता है और एसिडिटी भी दूर होती है।

दालचीनी

पेट दर्द से राहत पाने के लिए दालचीनी का उपयोग भी किया जा सकता है। दालचीनी औषधीय गुणों से भरपूर होती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो पेट दर्द की समस्या को ठीक करता है। अगर आपको पेट में दर्द रहता है तो आप दालचीनी का काढ़ा या चाय बनाकर पी सकते हैं। इससे ऐंठन कम होती है और मांसपेशियां रिलैक्स होती हैं। इससे पेट की सूजन को कम करने में भी मदद मिलती है। आप चाहें तो दालचीनी के पाउडर को शहद के साथ मिक्स करके भी ले सकते हैं।

कैमोमाइल टी

कैमोमाइल टी भी पेट दर्द में आराम दिलाता है। अगर आप पेट दर्द से परेशान हैं तो कैमोमाइल टी का सेवन कर सकते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो दर्द और सूजन से राहत दिलाते हैं। कैमोमाइल टी पीने से पेट की मांसपेशियां रिलैक्स होती है। इससे गैस और अपच जैसी समस्याओं में आराम मिलता है। 

Highlights

  • पेट दर्द कई कारणों से हो सकते हैं। गैस और अपच इसमें सबसे आम है।
  • मुलेठी की चाय पेट दर्द से राहत दिलाती है।
  • दालचीनी भी पेट दर्द में आराम दिलाता है। 

Disclaimer 

प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

FAQs

खाली पेट में दर्द क्यों होता है?

गैस बनने या एसिडिटी की वजह से खाली पेट दर्द हो सकता है।

पेट दर्द क्यों होता है?

अपच, गैस, कब्ज और फूड प्वाइजनिंग की वजह से पेट दर्द हो सकता है।

पेट दर्द होने पर सबसे पहले क्या करें?

पेट दर्द होने पर सबसे पहले शरीर को आराम दें। हल्का और आसानी से डाइजेस्ट होने वाला भोजन खाएं। साथ ही, पानी खूब पिएं।

पेट दर्द से तुरंत राहत कैसे पाएं?

पेट दर्द से राहत पाने के लिए आप गर्म पानी से सिकाई कर सकते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source