हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में कारगर हैं ये 5 जड़ी-बूटियां, जानें इस्तेमाल का तरीका

Ayurvedic Herbs For High BP: हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए कुछ आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां कारगर साबित हो सकती हैं। जानें इनके बारे में।

WrittenBy

Written By: priya mishra | Updated : November 8, 2023 7:01 PM IST

How to control Blood Pressure: आजकल की बदलती जीवनशैली और गलत खानपान के कारण लोग कई तरह की गंभीर बीमारियों से पीड़ित हो रहे हैं। इन्हीं बीमारियों में हाई ब्लड प्रेशर की समस्या भी शामिल है। आज के समय में सिर्फ बुजुर्ग ही नहीं, बल्कि युवा वर्ग के लोगों में भी हाई बीपी की समस्या देखने को मिलती है। आमतौर पर, 140/90 से ऊपर ब्लड प्रेशर को हाई बीपी माना जाता है। वहीं, अगर ब्लड प्रेशर 180/120 से ऊपर है, तो यह खतरनाक माना जाता है। हाई बीपी की समस्या होने पर थकान, सिरदर्द, सांस लेने में कठिनाई और धुंधला दिखाई देना जैसे लक्षण देखने को मिलते हैं। अगर सही समय पर इसका इलाज न हो, तो हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। वैसे तो हेल्दी लाइफस्टाइल, खानपान में बदलाव और दवा के साथ हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल किया जा सकता है। साथ ही, कुछ आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां भी हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद कर सकती हैं। आज इस लेख में हम आपको हाइब्रिड प्रेशर को कंट्रोल करने वाली कुछ हर्ब्स के बारे में बता रहे हैं।

त्रिफला

हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए त्रिफला बहुत ही असरदार जड़ी-बूटी है। इसमें एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। आप रोज रात में सोने से पहले एक चम्मच त्रिफला चूर्ण का सेवन गर्म पानी के साथ कर सकते हैं। नियमित रूप से ऐसा करने से हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में काफी मदद मिल सकती है।

अर्जुन की छाल

अर्जुन की छाल में कई बीमारियों का इलाज छुपा हुआ है। यह ब्लड प्रेशर को कम करने के साथ-साथ कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी मदद करती है। हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए आप अर्जुन की छाल की चाय बनाकर पी सकते हैं।

अश्वगंधा

आयुर्वेद में अश्वगंधा का इस्तेमाल शरीर के कई समस्याओं को दूर करने के लिए किया जाता है। इसमें मौजूद औषधीय गुण तनाव को दूर करने में मदद करते हैं। इसके सेवन से हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद मिल सकती है। इसके लिए आप रोजाना एक चम्मच अश्वगंधा पाउडर का सेवन गुनगुने पानी या दूध के साथ कर सकते हैं।

अजवाइन के पत्ते

अजवाइन के पत्ते विटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होते हैं। ये हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करते हैं। साथ ही, शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में भी मददगार होते हैं। अगर आपको हाई बीपी की समस्या है, तो आप खाली पेट अजवाइन के पत्तों का सेवन कर सकते हैं। ऐसा करने से आपको काफी लाभ हो सकता है।

तुलसी

तुलसी के पत्ते औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। इसमें यूजेनॉल मौजूद होता है, जो हृदय और धमनी की दीवारों में कैल्शियम को जमने से रोकता है। इससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। इसके लिए आप खाली पेट तुलसी के पत्तों को चबाकर खा सकते हैं या इसके पत्तों के चाय बनाकर पी सकते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source