
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : June 28, 2022, 9:00 PM
बालों का झड़ना या हेयर फॉल एक ऐसी हेयर प्रॉब्लम है जिससे महिलाएं ही नहीं दुनियाभर के पुरुष भी परेशान हैं। विभिन्न कारणों के चलते लोगों का बहुत कम उम्र मेंभी हेयर फॉल होने लगता है। इन दिनों की अनहेल्दी लाइफस्टाइल, पोषक तत्वों की कमी, तनाव और प्रदूषण के अलावा कई लोगों के लिए अनुवांशिकी से जुड़े कारण समय से पहले बालों के सफेद होने, हेयर लॉस या बालों के झड़ने जैसी समस्याओं की वजह बनते हैं। वहीं, थायरॉइड जैसी कुछ बीमारियों के कारण भी लोगों को हेयर फॉल (Hair Fall Problem) की समस्या हो सकती है।
बालों से जुड़ी इन समस्याओं से बचने के लिए लोगों को अपने खान-पान और दिनचर्या में जहां बदलाव करने की आवश्यकता पड़ती है वहीं उन्हें तनाव को कंट्रोल करना भी सिखना पड़ेगा। आयुर्वेद में भी कई ऐसी जड़ी-बूटियों का इस्तेमाल किया जाता है जो हेयर फॉल की समस्या को कम करने में मददगार साबित हो सकती हैं। वहीं, विभिन्न स्टडीज में भी इन आयुर्वेदिक हर्ब्स को हेयर ग्रोथ (Ayurvedic herbs for hair growth) के लिए उपयोगी पाया गया है। इनमें से अधिकांश जड़ी-बूटियों का इस्तेमाल भारतीय घरों में दादी-नानी के नुस्खों (Dadi Nani Ke Nushkhe) में किया जाता रहा है। इस लेख में आप पढ़ सकेंगे कुछ ऐसी ही जड़ी-बूटियों के बारे में जो हेयर ग्रोथ के लिहाज से बहुत लाभकारी मानी जाती हैं। (Ayurvedic remedies for hair fall in Hindi) साथ ही जानें उनके उपयोग के तरीके।
ब्राह्मी का पौधा बालों से जुड़ी कई समस्याओं से राहत दिलाने वाले गुणों से समृद्ध होता है।
एक्सपर्ट्स के अनुसार, लम्बे समय से भारत में इस्तेमाल होने वाली ब्राह्मी( Brahmi), शंखपुष्पी (Shankhapushpi), भृंगराज (Bhringraj), आंवला ( Amla), गुडुची ( Guduchi), Tapyadi lauh, यष्टिमधु ( Yashtimadhu) और शांख भष्म ( Shankhabhasma) जैसी जड़ी-बूटियां बालों से जुड़ी समस्याओं को कम करती हैं। इनके सेवन के अलावा इन्हें लेप,तेल और आयुर्वेदिक शैम्पू के तौर पर बालों में लगाया जाता है। इन जड़ी-बूटियों की सबसे अच्छी बात यह है कि ये शरीर के प्रकृति दोष (पित्त, वात और कफ) को संतुलित करनी हैं साथ ही धातुओं के स्तर को भी संतुलित करती हैं। इससे शरीर अंदर से स्वस्थ बनता है और रक्त का संचार (Blood circulation) बेहतर होता है। परिणामस्वरुप बालों की जड़ों (hair follicles) को मजबूती मिलती है और बालों का विकास होता है। हालांकि, किस जड़ी-बूटी का सेवन कितनी मात्रा में करना है उसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह लेना महत्वपूर्ण है।

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.