
Also Read
Ayurvedic Herbs For Fatty Liver In Hindi: खराब जीवनशैली और गलत खानपान के कारण फैटी लिवर की समस्या आजकल काफी आम हो गई है। जब लिवर की कोशिकाओं में ज्यादा मात्रा में फैट इकट्ठा हो जाता है, तब फैटी लिवर की समस्या होती है। इस बीमारी में पेट में दर्द, मतली, भूख न लगना, वजन कम होना, पैरों में सूजन, थकान और कमजोरी जैसे लक्षण महसूस हो सकते हैं। अगर लिवर में सूजन ज्यादा बढ़ जाए, तो लिवर डैमेज होने का खतरा भी रहता है। सही समय पर उपचार न करने से मरीज की जान भी जा सकती है। सही खानपान और जीवन शैली में कुछ बदलाव करके फैटी लिवर की समस्या से बचा जा सकता है। इसके अलावा, कुछ आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों की मदद से फैटी लिवर की समस्या को ठीक किया जा सकता है। आज इस लेख में हम आपको ऐसी 5 आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों के बारे में बता रहे हैं, जो फैटी लिवर की समस्या के इलाज में कारगर साबित हो सकती हैं।
एलोवेरा औषधीय गुणों से भरपूर होता है। फैटी लिवर के मरीजों को एलोवेरा का सेवन जरूर करना चाहिए। यह लिवर के कार्यक्षमता में सुधार करता है। साथ ही, लिवर में जमा गंदे फैट को हटाता है। रोजाना सुबह खाली पेट एक गिलास गुनगुने पानी में एलोवेरा जूस मिलाकर पीने से फैटी लिवर की समस्या में लाभ हो सकता है।
आंवला पाचन और लिवर के लिए फायदेमंद होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं, जो शरीर में मौजूद टॉक्सिंस को बाहर निकलने में मदद करते हैं। लिवर को हेल्दी रखने के लिए आंवला का सेवन जरूर करना चाहिए। यह लिवर के फंक्शन को सुधारने में मदद करता है। फैटी लिवर की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप रोजाना सुबह खाली पेट आंवले का जूस पी सकते हैं।
सेहत के लिए गिलोय किसी वरदान से कम नहीं है। आयुर्वेद में इसका इस्तेमाल कई बीमारियों के इलाज के लिए किया जाता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। यह लिवर को स्वस्थ रखने के लिए भी लाभकारी होता है। गिलोय का सेवन करने से फैटी लिवर की समस्या में काफी लाभ हो सकता है। इसके लिए आप रोजाना सुबह खाली पेट एक गिलास पानी में एक चम्मच गिलोय का रस और शहद मिलाकर पिएं।
कालमेघ में कई औषधीय गुण मौजूद होते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। इसमें हेप्टोप्रोटेक्टिव गुण पाए जाते हैं, जो लिवर को डैमेज होने से बचाते हैं। फैटी लिवर की समस्या में कालमेघ की पत्तियों के अर्क का सेवन करने से काफी लाभ हो सकता है। इससे लिवर से जुड़ी अन्य बीमारियां भी दूर हो सकती हैं।
आयुर्वेद में पुनर्नवा को स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद बताया गया है। इसमें कई ऐसे गुण मौजूद होते हैं, जो लिवर को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। फैटी लिवर की समस्या से निजात पाने के लिए आप रोजाना एक चम्मच पुनर्नवा पाउडर का सेवन दूध या पानी के साथ कर सकते हैं।
फैटी लिवर की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप इन आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों का उपयोग कर सकते हैं। हालांकि, अगर आपकी परेशानी बढ़ रही है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।