बरसात में डायबिटीज को मैनेज करने के आयुर्वेदिक उपाय, इन हर्ब्स का सेवन साबित होगा लाभकारी

जानें कुछ ऐसे फूड्स के बारे में जो आयुर्वेद की दृष्टि में डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहतरीन औषधियां हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : August 23, 2022 11:39 AM IST

Ayurvedic Herbs For Diabetes Management:डायबिटीज एक कॉमन लाइफस्टाइल डिजिज है जिसमें पीड़ित व्यक्ति के पैंक्रियाज द्वारा पर्याप्त मात्रा में  इंसुलिन का उत्पादन नहीं हो पाता जिससे, शरीर भोजन से प्राप्त होने वाले ग्लूकोज का सही तरीके से इस्तेमाल नहीं कर पाता। यह मेटाबॉलिज्म से जुड़ी एक  गड़बड़ी है जो आजीवन बनी रहती है। हालांकि, डायबिटीज के लक्षणों को कम किया जा सकता है जिससे इससे जुड़ी समस्याओं का रिस्क भी कम हो जाता है। डायबिटीज मैनेजमेंट के कई तरीके हैं जैसे, सही खान-पान, हेल्दी लाइफस्टाइल और  तनाव को कंट्रोल करना आदि। वहीं, आयुर्वेदिक तरीके से डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए लोगों को हेल्दी डाइट, पर्याप्त नींद, कसरत करने जैसे उपाय करने होते हैं। इनके साथ-साथ कुछ हर्ब्स, फूलों-पत्तियों का रस पीने या कुछ फूड्स का सेवन करने की भी सलाह दी जाती है जो इंसुलिन के उत्पादन को बढ़ाने और ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में सहायता  करते हैं। यहां आप पढ़ेंगे कुछ ऐसे ही फूड्स के बारे में जो आयुर्वेद की दृष्टि में डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहतरीन औषधियां हैं। आइए जानें कौन-से फूड्स हैं ऐसे।  (Ayurvedic Herbs For Diabetes Management In Hindi.)

मेथी के बीज (Fenugreek Seeds For Diabetics)

डायबिटीज के मरीजों को रोजाना मेथी के बीजों या पत्तियों का सेवन करने की सलाह दी जाती है। क्योंकि मेथी में डायबिटीज कंट्रोल करने में मददगार पोषक तत्व पाए जाते हैं। बरसात के मौसम में चूंकि बहुत से लोग हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन नहीं करते ऐसे में मेथी के बीजों का सेवन कर सकते हैं। मेथी के सेवन के कुछ तरीके इस प्रकार हैं-

  • रातभर मेथी को एक गिलास पानी में भिगोकर रखें और सुबह उस पानी को पी जाएं।
  • मेथी दाना को पानी में भिगोएं और अगले दिन उसे छान लें और मेथी के बीजों को ढंककर रख दें। अगले दिन इन बीजों में अंकुर निकल आएंगे। फिर इन अंकुरित मेथी के बीजों को सलाद, सब्जी या परांठों में मिलाकर खाएं।

 हल्दी (Turmeric For Diabetics)

यह गुणकारी मसाला जहां भारतीय किचन्स की सबसे बड़ी जरूरत है वहीं आयुर्वेद में इसे एक औषधि के तौर पर इस्तेमाल करने के कई तरीके बताए गए हैं।  हल्दी का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल को भी कंट्रोल करना आसान हो सकता है। इसके अलावा यह इंसुलिन रेजिस्टेंस को भी कम करता है। हल्दी को दूध में घोलकर या एलोवेरा जूस  के साथ मिक्स कर पी सकते हैं। इस तरह कच्ची हल्दी का अचार या सब्जी खाने से फायदा होता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source