Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
हमारे शरीर के किडनी एक विशेष फ़िल्टरिंग तंत्र के रूप में काम करते हैं। यूरिन किडनी द्वारा बनाया जाता है, जो हमारे ब्लड से वेस्ट प्रोडक्ट को भी छानता है। ब्लड में कई तरह के केमिकल होते है जो किडनी द्वारा नियंत्रित किए जाते हैं। हमारी किडनी ब्लड प्रेशर के रेगुलेशन में सहायता करती है। इसलिए हमारे लिए अपनी किडनी की अच्छी देखभाल करना बहुत जरूरी है। तो आइए इस आर्टिकल में हम उन जड़ी-बूटियों के बारे मे जानते है जो किडनी के स्वास्थ्य की रक्षा करने में मदद कर सकती हैं। मसालों और जड़ी-बूटियों का उपयोग लंबे समय से स्वाद, सुगंध और खाने को अच्छा बनाने के लिए उपयोग किया जाता रहा है। ये रसोई के स्टेपल फूड न केवल हमारी जीभ के स्वाद को अच्छा बनाते हैं, बल्कि ये हमारे स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं। न्यूट्रिशनिस्ट लवनीत बत्रा हमारा ध्यान उन जड़ी-बूटियों की ओर आकर्षित करना चाहती हैं जो किडनी के स्वास्थ्य की रक्षा करने में सहायक हो सकती हैं।
गिलोय एफ्लाटॉक्सिन के कारण किडनी में बनने वाले जहर से किडनी की रक्षा करती है। ऐसा किडनी में एल्कलॉइड्स की मौजूदगी के कारण होता है। गिलोय में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं और एफ्लाटॉक्सिकोसिस के दौरान बनने वाले फ्री रेडिकल्स को नष्ट कर देते हैं जिससे किडनी को नुकसान पहुंचाने से रोका जा सकता है।
हल्दी से हमारे शरीर में प्लाज्मा प्रोटीन में इंप्रूवमेंट होता है और रोगियों में सीरम यूरिया और क्रिएटिनिन के स्तर में कमी आती है और यह किडनी के कार्य में सुधार के लिए उपयोगी है और किडनी को मजबूत बनाती है।
हमारे शरीर को स्वस्थ और मजबूत बनाने वाली जड़ी-बूटियों की अद्भुत तिकड़ी, आमलकी, हरीतकी और बिभीतकी प्रकृति का चमत्कारिक उपाय है। यह किडनी के टिश्यू को मजबूत करती है। यह प्लाज्मा प्रोटीन, एल्ब्यूमिन, क्रिएटिनिन में सुधार करती है और किडनी की काम करने की क्षमता को बढ़ाती है। वहीं इसके डायूरेटिक गुण किडनी को फ्लश करने में मदद करते हैं और यूरिनरी सिस्टम को मजबूत बनाए रखते हैं।
अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो किडनी में सूजन और दर्द को कम करने में मदद करता है। यह किडनी रोगों में बहुत ही लाभकारी है।
View this post on Instagram