• हिंदी

थायराइड को कंट्रोल करने में मदद करेगी ये हर्बल टी, जानें बनाने का तरीका

थायराइड को कंट्रोल करने में मदद करेगी ये हर्बल टी, जानें बनाने का तरीका

Herbal Tea For Thyroid: अगर आपको थायराइड की समस्या है, तो आयुर्वेदिक हर्बल टी का सेवन आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। आइए, जानते हैं हर्बल चाय बनाने का तरीका।

Written by priya mishra |Published : September 28, 2023 2:17 PM IST

Herbal Tea For Thyroid: आजकल कई लोग थायराइड की समस्या से परेशान हैं। थायराइड हमारी गर्दन में मौजूद एक छोटी सी तितली के आकार के ग्रंथि होती है। इस ग्रंथि से थायरॉक्सिन नामक हार्मोन रिलीज होता है, जो शरीर के मेटाबॉलिक रेट और एनर्जी लेवल को कंट्रोल करता है। लेकिन जब यह ग्रंथि ठीक तरह से काम नहीं करती है, तो थायराइड हार्मोन ज्यादा या कम बनने लगता है। इसी को थायराइड रोग कहा जाता है। थायराइड रोग होने से शरीर में कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं। इसकी वजह से व्यक्ति का वजन या तो बढ़ने लगता है या फिर काम होने लगता है। इसके अलावा, थकान, कमजोरी, ड्राई स्किन और हेयर फॉल जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, सही खानपान और स्वस्थ जीवनशैली को अपनाकर थायराइड को नियंत्रित किया जा सकता है। आज हम आपको एक ऐसी खास हर्बल चाय के बारे में बताएंगे, जो थायराइड के लक्षणों को कंट्रोल करने में मदद कर सकती है। आइए, जानते हैं इस हर्बल टी को बनाने का तरीका –

हर्बल टी बनाने के लिए सामग्री

2 चम्मच धनिया के बीज

1 गिलास पानी

Also Read

More News

7-8 करी पत्ते

5-7 सूखी गुलाब की पंखुड़ियां

हर्बल टी बनाने का तरीका - How To Make Herbal Tea

इस हर्बल चाय को बनाने के लिए आप एक बर्तन में पानी उबालें। फिर इसमें धनिया के बीज, करी पत्ते और सूखी गुलाब की पंखुड़ियां डालकर मध्यम आंच पर 5-7 मिनट के लिए उबालें। थायराइड बैलेंस करने वाली हर्बल चाय तैयार है। नियमित रूप से सुबह इस चाय के सेवन से आपको थायराइड की परेशानियों को दूर करने में मदद मिल सकती है।

हर्बल टी से करें दिन की शुरुआत

थायराइड के मरीजों को दिन की शुरुआत कैफीन युक्त चाय या कॉफी के बजाय हर्बल टी से करनी चाहिए। दरअसल, थायराइड की समस्या होने पर थायराइड ग्लैंड में सूजन आ सकती है। ऐसे में, सुबह सबसे पहले कैफीन लेने से यह सूजन और अधिक बढ़ सकती है। इससे मेटाबॉलिज्म, हार्मोन और प्रजनन क्षमता पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है।