गर्मियों में छाछ कब पीना चाहिए? आयुर्वेद एक्सपर्ट से जानें गर्मियों में छाछ बनाने और पीने का सही तरीका
गर्मियों में छाछ कब पीना चाहिए? आयुर्वेद एक्सपर्ट से जानें गर्मियों में छाछ बनाने और पीने का सही तरीका
Garmiyon mein chaas kab peena chahiye? छाछ हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद होती है। लेकिन, अगर आप गलत समय पर छाछ पीते हैं तो इससे आपको फायदे की बजाय नुकसान हो सकते हैं।
Written By: Sadhna Tiwari | Published : April 10, 2025 7:49 AM IST
खाना खाने के बाद एक गिलास छाछ पीना (Drinking butter milk after meal) ना केवल आपके डाइजेशन के लिए अच्छा होता है बल्कि यह कई तरह की बीमारियों का रिस्क भी कम करता है। इसीलिए, गर्मियों में छाछ या तक्र पीने की सलाह आयुर्वेद में भी दी जाती है। आयुर्वेद में दही से बनी छाछ या बटरमिल्क को पाचन शक्ति बढ़ाने वाला और शरीर का टेम्परेचर संतुलित करने वाला ड्रिंक बताया गया है। न्यूट्रिशन एक्सपर्ट और आयुर्वेद डॉक्टर दीक्षा भवसार (Dr. Dixa Bhavsar) बताती हैं कि, छाछ पीने से डाइजेशन सुधरता है। साथ ही छाछ शरीर में कफ और वात दोष को कम करती है। इसके साथ-साथ छाछ पीने से एनिमिया जैसी बीमारियों से भी उबरने में मदद होती है। इन सभी फायदों को पाने के लिए एक्सपर्ट ने गर्मियों में छाछ बनाने और पीने का सही तरीका भी बताया। आइए जानते हैं कब और कैसे पीना चाहिए गर्मियों में छाछ।
गर्मियों में बीमारियों से बचने के लिए पिएं यह स्पेशल छाछ- Drink this special buttermilk in summer for improving your health.
छाछ बनाने का तरीका-
एक अदरक (Ginger) का टुकड़ा लें और अच्छी तरह साफ करके कूट लें और पेस्ट बना लें। इसे किसी कटोरी में एक तरफ रख लें।
किसी बर्तन में 1/4 कप दही लें। इसमें लगभग1 कप पानी मिलाएं।
अब इसमें स्वादानुसार नमक आधा चम्मच भुना हुआ जीरा (Roasted cumin seeds powder) पीसकर डाल दें।
अब ब्लेंडर की मदद से सभी चीजों को अच्छी तरह फेंटें।
छाछ बनाते समय बनने वाले मक्खन को अलग कर लें और पतले छाछ को पीने के लिए इस्तेमाल करें।
गर्मियों में छाछ पीने से स्वास्थ्य को क्या फायदे होते हैं?- Health benefits of drinking buttermilk in summers.
आयुर्वेद में छाछ पीने के कई फायदे बताए गए हैं। रोजाना छाछ पीने से गर्मियों में होने वाली कुछ कॉमन हेल्थ प्रॉब्लम्स कम होती हैं और पुरानी बीमारियों के लक्षण भी धीरे-धीरे कम होते हैं। गर्मियों में छाछ पीने के कुछ फायदे ये हैं-
छाछ गट में गुड बैक्टेरिया (Good bacteria in gut) की संख्या बढ़ाने का काम करता है। ये बैक्टेरिया आपके डाइजेस्टिव सिस्टम को मजबूती देते हैं जिससे आपकी पाचन शक्ति बढ़ती है।
डाइजेशन सुधरने से अपच, पेट में गैस बनने और कॉन्स्टिपेशन जैसी समस्याएं कम होती हैं। वहीं, एसिडिटी की समस्या से भी आराम मिलता है।
बटरमिल्क या छाछ एक लो-फैट ड्रिंक (Low fat drink) है और छाछ में कैलोरी भी कम होती है। इससे, वेट लॉस में भी मदद होती है।
छाछ पीने से गर्मियों में यह शरीर को ठंडक देता है और बॉडी टेम्परेचर को भी संतुलित (balancing body temperature in summer season) करता है।
गर्मियों में छाछ पीने से भूख बढ़ती है और आप तरीके से खाना खा सकते हैं।
गर्मियों में छाछ पीने से डिहाइड्रेशन की समस्या कम होती है। छाछ में इलेक्ट्रोलाइट्स पाए जाते हैं, ये शरीर को हाइड्रेटेड रखने और गर्मियों में शरीर को एनर्जेटिक रखने का काम करता है।
छाछ पीने से शरीर की इम्यून पॉवर बढ़ती है और बीमारियों का रिस्क कम होता है।
छाछ पीने का सही समय क्या है?- What is the right time to drink buttermilk in summer season.
गर्मियों के मौसम में छाछ पीने का सबसे अच्छा समय दिन का है। दिन में लंच के बाद आप 1 गिलास ताजी छाछ पी सकते हैं।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.