क्या गर्मियों में तांबे के बर्तन में रखा पानी पीना चाहिए? जानिएं आयुर्वेदिक एक्सपर्ट की राय

गर्मियों के दुष्प्रभाव से बचने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। तांबे के बर्तनों के प्रयोग से भी जुड़ी सावधनियां बरतने की सलाह गर्मियों में दी जाती है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : May 17, 2024 5:28 PM IST

WrittenBy

Medically Verified By:

Sid effects of drinking water from copper vessels: तांबे के बर्तन में रखा पानी पीना स्वास्थ्य के लिहाज से लाभकारी (health benefits of copper vessels)  माना जाता है। विशेषकर सुबह खाली पेट (drinking water empty stomach) तांबे में रखा हुआ पानी पीने से स्वास्थ्य को कई तरह के फायदे हो सकते हैं। लेकिन, आयुर्वेद के जानकारों के अनुसार गर्मियों में तांबे के बर्तनों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। आइए जानें क्यों गर्मियों में तांबे के बर्तनों में पानी नहीं भरना चाहिए और क्यों नहीं करना चाहिए इस पानी का सेवन।

आयुर्वेदिक प्रैक्टिशनर डॉ. स्मिता नरम ( Ayurveda Practioner, Dr. Smita Naram, Co-Founder of Ayushakti) बताती हैं कि आयुर्वेद (Ayurveda) में मौसम के अनुसार लाइफस्टाइल में बदलाव करने और खान-पान से जुड़े कई नियम (summer diet rules in ayurveda) बताए गए हैं। जैसा कि इन दिनों गर्मियों का मौसम है। इन दिनों हीट वेव (Heat wave) की स्थिति देखी जा रही है और मौसम में होनेवाले ये बदलाव लोगों के स्वास्थ्य को भी प्रभावित करता है। ऐसे में गर्मियों के दुष्प्रभाव (staying healthy in summer) से बचने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। तांबे के बर्तनों के प्रयोग से भी जुड़ी सावधनियां बरतने की सलाह गर्मियों में दी जाती है।

तांबे के बर्तन के प्रयोग के नुकसान क्या है? (Reasons one should not drink water from copper vessels in summer)

डॉ. स्मिता बताती हैं, जैसा कि गर्मियों में पित्त (Pitta) बढ़ जाता है। इससे शरीर में अग्रि और जल का प्रभाव बढ़ जाता है। ऐसे में लोगों को तांबे के बर्तन में पीने का पानी भरकर नहीं रखना चाहिए। कॉपर या तांबे में हीटिंग प्रॉपर्टीज (heating properties) होती हैं। ये तत्व पानी में अपनी गर्मी बढ़ाने वाले प्रभाव छोड़ते हैं।

तांबे के बर्तन में रखा पानी पीने से उन लोगों की समस्याए बढ़ सकती हैं जिन्हें एसिडिटी (acidity), सूजन (inflammation), माइग्रेन (migraines) या शरीर में गर्मी बढ़ने से जुड़ी अन्य किसी भी तरह की समस्या ( heat-related issues ) होती है।

गर्मियों में पानी पीने के लिए इन बर्तनों का इस्तेमाल करें (How to store drinking water in summer as per ayurveda)

अधिक तापमान वाले गर्मियों के मौसम में तांबे की जगह आप मिट्टी के घड़े (earthen) या चांदी के बर्तनों में पानी (silver vessels) भरकर रखें। इस पानी को पीने सेशरीर को ठंडक मिलती है और स्वास्थ्य भी ठीक रहता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.