
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Foods that can harm Skin Health: हमारी स्किन पर हमारी लाइफस्टाइल और खान-पान का असर सबसे पहले दिखायी देता है। प्रदूषण और सूरज की हानिकारक किरणों से होने वाले नुकसान को झेलने के साथ-साथ स्किन को रोजाना मिलावली फूड्स, पेस्टिसाइट्स, केमिकल वाले ब्यूटी प्रॉडक्ट्स और मौसम में होने वाले बदलावों के कारण नुकसान पहुंचता है। स्किन केयर एक्सपर्ट्स द्वारा हमेशा स्किन प्रॉब्लम्स से बचाव के लिए हेल्दी डाइट फॉलो करने की सलाह देते हैं। वहीं, आयुर्वेद में कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बताया गया है जिन्हें खाने से स्किन की हेल्थ खराब हो सकता है। यहां हम लिख रहे हैं कुछ ऐसे ही फूड्स के बारे में जो आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचा सकता है। आइए जानें उन फूड्स के बारे में। (Foods that can harm Skin Health in Hindi)
आयुर्वेद के अनुसार खट्टे स्वाद वाली चीजें जैसे इमली, आंवला या नींबू जैसी चीजों का अधिक सेवन करने से शरीर का पित्त दोष बढ़ सकता है। पित्त रक्त के साथ मिलकर उसमें अशुद्धियां बढ़ा देता है। इससे खुजली, पिम्पल्स और रैशेज समस्याएं बढ़ सकती हैं। (Side effects of eating sour foods in excess)
सेलियाक और सोरायसीस जैसी स्किन प्रॉब्लम्स में ग्लूटेन वाले फूड्स का सेवन बहुत नुकसान पहुंच सकता है। ग्लूटेन एक तरह का प्रोटीन है जो आंतों और स्किन को नुकसान पहुंचाता है। ग्लूटेन गेंहू के अलावा ओट्स, जौ और राई जैसे फूड्स में पाया जाता है।
कैल्शुयम और प्रोटीन से भरपूर होने के बावजूद दूध और डेयरी प्रॉडक्ट्स का सेवन करने से स्किन की प्रॉब्लम्स बढ़ा सकते हैं। जिन लोगों को एक्ने और ऑयली स्किन जैसी समस्याएं हैं उन्हें दूध का सेवन सावधानी से करना चाहिए। दरअसल, दूध में मौजूद लैक्टोज हार्मोन्स का स्तर असंतुलित हो सकता है। इससे स्किन को नुकसान पहुंचता है और स्किन से जुड़ी समस्याएं बढ़ सकती हैं।