कब्ज से छुटकारा पाने के लिए खाएं घर पर बना ये आयुर्वेदिक चूर्ण, सुबह एक ही बार में साफ हो जाएगा आंतों में फंसा मल

Ayurvedic Churna For Constipation: कब्ज की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप आयुर्वेदिक चूर्ण का सेवन कर सकते हैं। आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

WrittenBy

Written By: priya mishra | Updated : December 14, 2024 2:01 PM IST

Constipation Home Remedies: आजकल के गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण ज्यादतर लोग कब्ज से परेशान रहते हैं। यह समस्या आज के समय में इतनी आम हो गई है कि लोगों ने इसे गंभीरता से लेना ही छोड़ दिया है। कब्ज होने पर मल काफी सख्त हो जाता है, जिसकी वजह से मल त्यागने में काफी परेशानी होती है। सुबह पेट ठीक से साफ न होने की वजह से न केवल व्यक्ति का मूड खराब रहता है, बल्कि कई तरह की पाचन संबंधी समस्याएं भी होने लगती हैं। कई लोगों को कब्ज की वजह से पेट में दर्द, गैस, ब्लोटिंग और मतली जैसी समस्याएं होने लगती हैं। अगर लंबे समय तक कब्ज की समस्या बनी रहे, तो कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में, कब्ज का इलाज करना बहुत ही जरूरी है। कब्ज से छुटकारा पाने के लिए लोग तरह-तरह के चूर्ण और दवाइयों का सेवन करते हैं। लेकिन इनका असर सिर्फ तभी तक रहता है, जब तक आप इनका नियमित इस्तेमाल करते रहें। जब इनका इस्तेमाल बंद कर दिया जाता है, तो कुछ समय बाद फिर से कब्ज की समस्या होने लगती है। ऐसे में, आप चाहें तो कुछ आयुर्वेदिक उपायों की मदद से भी कब्ज से निजात पा सकते हैं। आज इस लेख में हम आपको एक खास आयुर्वेदिक चूर्ण के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका सेवन करने से आपको पुरानी से पुरानी कब्ज से छुटकारा मिल सकता है। तो आइए, जानते हैं कब्ज के लिए आयुर्वेदिक चूर्ण कैसे बनाएं?

कब्ज के लिए आयुर्वेदिक चूर्ण कैसे तैयार करें?

आवश्यक सामग्री

  • त्रिफला पाउडर - 100 ग्राम
  • सोंठ पाउडर - 40 ग्राम
  • सनाय (सेना) के पत्ते का पाउडर - 20 ग्राम
  • भुना जीरा पाउडर - 10 ग्राम
  • अजवाइन का पाउडर -10 ग्राम

विधि

कब्ज से छुटकारा दिलाने वाले इस खास चूर्ण को बनाने के लिए आप एक बाउल में सभी सामग्री को डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। उसके बाद आप इसे किसी कांच की बॉटल में भरकर स्टोर कर सकते हैं।

कैसे करें इसका सेवन?

रात में सोने से पहले एक चम्मच तैयार चूर्ण को हल्के गुनगुने पानी के साथ लें। नियमित रूप से इसका सेवन करने से आपको कब्ज की समस्या से जल्द छुटकारा मिल सकता है।

कैसे करता है असर?

पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने में त्रिफला बेहद असरदार है। यह पाचन में सुधार करता है, जिससे भोजन सही ढंग से पचता है। इसके सेवन से गैस, अपच और कब्ज जैसी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।

अजवाइन भी पेट साफ करने में मदद करती है। इसमें थाइमोल पाया जाता है, जो कब्ज, अपच, ब्लोटिंग और पेट दर्द जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में प्रभावी होता है।

सौंठ के सेवन से पेट फूलने और पेट में दर्द जैसी समस्याओं से राहत मिल सकती है। यह गैस और कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद कर सकती है।

सनाय (सेना) के पत्तों का इस्तेमाल इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम के लिए किया जा सकता है। इससे मौजूद तत्व पेट फूलने और अपच जैसी समस्याओं को कम करने में मदद करते हैं।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.