
Also Read
Which Powder is Best for Constipation: कब्ज एक आम समस्या है, जिससे आजकल अधिकतर लोग परेशान हैं। गलत खान-पान और खराब जीवनशैली, कब्ज के मुख्य कारण माने जाते हैं। इसके अलावा, शरीर में फाइबर की कमी के कारण भी कब्ज की समस्या होती है। कब्ज होने पर अक्सर लोग तरह-तरह के सिरप का सेवन करते हैं। लेकिन, लंबे समय तक सिरप या अन्य कोई दवा लेने से शरीर को गंभीर नुकसान पहुंच सकते हैं। ऐसे में अगर आप भी कब्ज से परेशान हैं, तो आयुर्वेदिक चूर्ण (Ayurvedic Powder) ले सकते हैं। आयुर्वेदिक पाउडर कब्ज से छुटकारा दिलाने में फायदेमंद होते हैं। कब्ज से राहत पाने के लिए आप रोज रात को सोते समय इन आयुर्वेदिक चूर्ण का सेवन कर सकते हैं। आइए, जानते हैं कि कब्ज होने पर कौन-से आयुर्वेदिक चूर्ण लेने चाहिए?
अगर सुबह आपका पेट आसानी से साफ नहीं होता है, तो आप रोज रात को सोते समय त्रिफला चूर्ण का सेवन कर सकते हैं। रात को गुनगुने पानी के साथ इस चूर्ण को खाने से कब्ज, अपच और गैस जैसी समस्याएं ठीक होती हैं। इस लेने से मल त्याग में आसानी मिलती है।
आंवला सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। आयुर्वेद में आंवले को औषधीय गुणों से भरपूर बताया गया है। आंवला इम्यूनिटी बूस्ट करता है। साथ ही, अगर आप रोज रात को आंवला पाउडर लेंगे, तो इससे पेट भी आसानी से साफ होगा। अगर आपका सुबह पेट साफ नहीं होता है, तो आप रात को सोते समय गुनगुने पानी के साथ आंवला पाउडर ले सकते हैं। आंवला पाउडर में फाइबर होता है, जो मल त्याग की प्रक्रिया को आसान बनाता है।
आयुर्वेद में मुलेठी को भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। मुलेठी को सर्दी-जुकाम और खांसी के लिए रामबाण माना जाता है। हालांकि, अगर आप रात को सोते समय मुलेठी पाउडर का सेवन करेंगे, तो इससे कब्ज से छुटकारा मिल सकता है। मुलेठी पाउडर खाने से गैस और अपच जैसी समस्याएं ठीक होती हैं। रात को गुनगुने पानी के साथ मुलेठी पाउडर लेने से सुबह पेट अच्छी तरह से साफ होता है। मुलेठी लेने से पाचन संबंधी समस्याएं भी ठीक होती हैं।
हरड़ एक आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है। इसमें रेचक गुण होते हैं, जो कब्ज से छुटकारा दिलाते हैं। अगर आपको कब्ज की दिक्कत रहती है, तो आप हरड़ पाउडर का सेवन कर सकते हैं। हरड़ पाउडर लेने से कब्ज, अपच और गैस जैसी समस्याएं ठीक हो सकती हैं। कब्ज से छुटकारा पाने के लिए आप रात को सोते समय गुनगुने पानी के साथ हरड़ पाउडर ले सकते हैं। रात को पानी के साथ हरड़ पाउडर लेने से सुबह पेट आसानी से साफ हो जाता है।
अगर आप कब्ज की समस्या से परेशान हैं, तो इस समस्या में इसबगोल रामबाण इलाज हो सकता है। इसबगोल में फाइबर होता है, जो पाचन-तंत्र में सुधार करता है। अगर आपको सुबह पेट साफ करने में दिक्कत होती है, तो रात को इसबगोल पाउडर लेना फायदेमंद हो सकता है। पेट साफ करने के लिए आप रोज रात को सोते समय गुनगुने पानी के साथ इसबगोल पाउडर ले सकते हैं।
अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।