
... Read More
बेशक बेमौसम बारिश गर्मी से राहत दिलाती है, लेकिन यह खांसी, सर्दी, फ्लू और बुखार समेत कई तरह की हेल्थ से जुड़ी समस्याओं को बढ़ाने का कारण भी बनती है। तापमान में अचानक उतार चढ़ाव का असर सबसे ज्यादा बच्चों पर पड़ता है। जिसके बाद पेरेट्स सबसे ज्यादा परेशान होने लगते हैं। इसके अलावा बच्चों को खांसी की बेस्वाद और कड़वी दवाई पिलाना पेरेंट्स के लिए काफी चैलेंजिंग हो सकता है। लेकिन क्या होगा, अगर हम आपको एक ऐसी आयुर्वेदिक कैंडी के बारे में बताएं जो आपके इस चैलेंजिंग काम को आसान कर दे। ये आयुर्वेदिक कैंडी बच्चों में मौसमी सर्दी और खांसी से जुड़े लक्षणों को कम करने में काफी अच्छी मदद कर सकती है।
अभी हाल ही में सोशल मीडिया पर आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ. रेखा राधमोनी ने यह जानकारी साझा करते हुए लिखा कि, ताड़ के गुड़ में कफ को पिघलाने की शक्ति होती है। जिसका सेवन बच्चों के साथ-साथ बड़े भी आसानी से कर सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि, यह कैंडी बच्चों को दी जा सकती है। जो महीनों के कफ की समस्या को हल कर सकती है।
आयुर्वेदिक कैंडी को बनाने के लिए आपको क्या कुछ चाहिए, चलिए जान लेते हैं।
तो आप भी कुछ इस तरह से बिलकुल आसानी से आयुर्वेदिक कैंडी को आजमा सकते हैं। ताकि अगर बदलते हुए मौसम का असर आपके बच्चे को हो, तो आप के लिए उनकी सर्दी और खांसी जुकाम से निपटने के लिए अच्छा विकल्प रहे। यह आयुर्वेदिक कैंडी बिलकुल नेचुरल है। इसके अलावा अगर बच्चे को ज्यादा समस्या है तो डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
View this post on Instagram