Makhana for women: महिलाओं की इन 5 समस्याओं को जड़ से खत्म करता है मखाना, जानें इसके आयुर्वेदिक गुण

Ayurveda tips: आयुर्वेद में मखाना एक बेहद स्वास्थ्यवर्धक आहार है, जिससे महिलाओं की कई बीमारियों को दूर किया जा सकता है। इस लेख आयुर्वेद के अनुसार मखाना खाने से महिलाओं को मिलने वाले प्रमुख स्वास्थ्य लाभों के बारे में बताया गया है।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : August 18, 2022 3:13 PM IST

आयुर्वेद में मखाना (Lotus seeds ayurveda benefits) को बेहद लाभदायक आहार माना गया है और काफी पहले से ही इसका इस्तेमाल न पोषक तत्वों की जरूरतों को पूरा करने के लिए किया जा रहा है। इतना ही नहीं आजकल आयुर्वेद के भी कई ऐसे स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद हैं, जिन्हें मखाना से बनाया जाता है। आयुर्वेद के अनुसार मखाना का सेवन महिलाओं (Makhana benefits for female) के स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है और इसका नियमित व सही मात्रा में सेवन उन्हें कई स्त्री रोगों के बचा सकता है। मखाना को फूल मखाना और कमल के बीज (Lotus seeds) के नाम से भी जाना जाता है। यह फाइबर, आयरन, जिंक, पोटेशियम और मैग्निशियम जैसी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इस लेख में हम मखाना का सेवन करने से महिलाओं को मिलने वाले प्रमुख 5 फायदों के बारे में बात करेंगे।

गर्भावस्था में बहुत लाभदायक है मखाना (Makhana for pregnancy)

गर्भवती महिलाओं के लिए मखाना एक बेहद लाभदायक सप्लीमेंट हो सकता है। इसमें प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट,पोटेशियम, सोडियम और विटामिन बी, सी, ए व ई सहित कई प्रकार के विटामिन पाए जाते हैं, जो गर्भवती महिलाओं के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। सही व नियमित रूप से मखाना का सेवन करने वाली गर्भवती महिलाओं को कमजोरी व थकान जैसी समस्याएं नहीं होती हैं और उनका मूड भी अच्छा रहता है।

महिलाएं मासिक धर्म में करें मखाना का सेवन (Makhana for periods)

मासिक धर्म के लिए दौरान भी मखाना महिलाओ के लिए बेहद लाभदायक आहार है। मखाना शरीर में अम्लीय क्रियाओं को नियंत्रित करने का काम करता है, जिससे मासिक धर्म के दौरान ज्यादार रक्तस्राव को कम करने में भी मदद मिलती है। जिन महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान ज्यादा रक्तस्राव होता है, उन्हें अपने आहार में मखाना का सेवन जरूर करना चाहिए।

प्रसव के दर्द को कम करने में मदद करे मखाना (Makhana for labor pain)

प्रसव के बाद महिलाओं को मखाना देने से उन्हें दर्द में राहत मिल सकती है। आज भी भारत के कई हिस्सों में महिलाओं को प्रसव के बाद कई दिन तक मखाना दिया जाता है। मखाना सिर्फ महिलाओं के प्रसव दर्द को कम नहीं करता है, बल्कि उन्हें जल्द से जल्द स्वस्थ होने के लिए पर्याप्त पोषक तत्व भी देता है।

पेट में पल रहे शिशु के लिए मखाना (Makhana for fetus)

गर्भवती महिला के गर्भ में पल रहे शिशु को सामान्य रूप से विकसित होने के लिए पर्याप्त पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। इसलिए फलों व अन्य स्वास्थ्यवर्धक आहार के साथ उन्हें मखाना का सेवन भी करना चाहिए। मखाना में मौजूद आवश्यक पोषक तत्व मां और शिशु दोनों के लिए ही लाभदायक होते हैं।

गर्भावस्था में कब्ज को दूर करे मखाना (Makhana for constipation)

मखाना में अन्य पोषक तत्वों के साथ-साथ फाइबर भी खूब मात्रा में पाया जाता है, जो कब्ज दूर करने के लिए बेहद जरूरी होता है। गर्भवती महिलाओं को अक्सर कब्ज की समस्या हो जाती है, जिससे बचने के लिए वे अपनी डाइट में मखाना को शामिल कर सकते हैं। मखाना को दूध में उबालकर, सलाद में मिलाकर या फ्राइ करके खाया जा सकता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source