Ayurvedic Treatment for Dry Cough: सूखी खांसी से राहत पाने के लिए अपनाएं आयुर्वेदिक टिप्स, तुरंत मिलेगा आराम 

Best Ayurvedic Herbs for  Dry Cough : सूखी खांसी की परेशानी को दूर करने के लिए आयुर्वेदिक हर्ब्स काफी प्रभावी हो सकते हैं। आइए जानते हैं सूखी खांसी के लिए क्या करें?

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : January 25, 2023 4:35 PM IST

Ayurvedic Treatment for Dry Cough :  मौसम में बदलाव होने पर कई तरह की परेशानियां दावत देने लगती हैं। इन बीमारियों में ड्राई कफ शामिल है। ड्राई कफ की परेशानी लंबे समय तक होने पर सीने में दर्द के साथ-साथ पेट में दर्द भी होने लगता है। ड्राई कफ के मरीजों को खांसने के साथ-साथ काफी ज्यादा सिरदर्द की समस्या होती है। इस परेशानी को कम करने के लिए आप आयुर्वेदिक नुस्खों का सहारा ले सकते हैं। जी हां, खासतौर पर सर्दियों में होने वाली ड्राई कफ की परेशानी को दूर करने के लिए आयुर्वेद में कई तरह के हर्ब्स मौजूद हैं। आइए जानते हैं सूखी खांसी दूर करने के आयुर्वेदिक उपाय क्या हैं?

सूखी खांसी का आयुर्वेदिक इलाज (Ayurveda treatment for Dry Cough)

काली मिर्च (Black Pepper Relieve Dry Cough ) 

काली मिर्च के इस्तेमाल से आप सूखी खांसी की परेशानी को दूर कर सकते हैं। इसके लिए एक पेस्ट्री बोर्ड पर 4-6 काली मिर्च के बीजों को अच्छी तरह से पीस लें। इसके बाद इसमें एक चम्मच शहद डालकर अच्छी तरह मिला लें। अब इस मिश्रण को दिन में दो से तीन बार खाएं। इससे सूखी खांसी की परेशानी दूर होगी। 

बादाम  (Almond Reduce Dry Cough Problems)

सूखी खांसी के लिए बादाम काफी फायदेमंद हो सकता है। इसके लिए रोजाना रात में लगभग 7 से 8 बादाम को पानी में भिगोकर छोड़ दें। इसके बाद सुबह इसे छिलकर खाएं। इसके अलावा आप इसके छिलकों को उताकर इसे पीस लें। अब इस पेस्ट में थोड़ा सा मक्खन और चीनी मिक्स कके इसका सेवन करें। इससे सूखी खांसी की परेशानी दूर हो सकती है। 

हरड़  (Beleric Myrobalans for Dry Cough)

ड्राई कफ की परेशानी को दूर करने के लिए हरड़ काफी प्रभावी हो सकता है। इसके लिए करीब 10 ग्राम हरड़ को अच्छी तरह से पीस लें। अब इसमें थोड़ी सी काली मिर्च मिक्स कर लें। इसके बाद इस मिश्रण में 1 चुटकी नमक और 2 चम्मच शहद मिक्स करें। अब इस मिश्रण का सेवन करें। इससे ड्राई कफ की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। 

पिप्पली, अदरक और तुलसी  (Long Black Pepper, Ginger and Tulsi for Dry Cough )

सूखी खांसी का इलाज करने के लिए आप लगभग 10 ग्राम पिप्पली,सोंठ, तुलसी के पत्ते लें। इसके बाद इसमें 4-6 छोटी इलाइची डाल कर बारीक पीस लें। अब इस चूर्ण को बराबर मात्रा में शहद के साथ सेवन करें। इससे सूखी खांसी की परेशानी से आराम पा सकते हैं। 

अदरक और शहद सूखी खांसी से दिलाए राहत (Ginger and honey relief from dry cough)

सूखी खांसी की परेशानी के लिए अदरक, पान के पत्ते, शहद काफी प्रभावी नुस्खे हो सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले 1 चम्मच अदरक का रस लें। इसमें 1 चम्मच शहद मिक्स करें। इसके बाद 1 छोटा चम्मच पान के पत्तों का रस मिक्स करें। अब इस मिश्रण को 1 चम्मच गुनगुना पानी के साथ पिएं। इससे सूखी खांसी से आराम पा सकते हैं। 

सूखी खांसी से आराम पाने के लिए आप आयुर्वेक के इन नुस्खों का सहारा ले सकते हैं। हालांकि, अगर आपकी परेशानी काफी ज्यादा बढ़ रही है तो एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source