Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

थायराइड बिगड़ गया? डेली डाइट में करें ये 5 बदलाव और ठीक करें अपना थायराइड अंसतुलन

थायराइड एक तितली के आकार के ग्रंथि होती है, जो हमारी गर्दन के सामने की तरफ होती है। इसके कामकाज में दिक्कत थायराइड की समस्या का कारण बन सकती है।

थायराइड बिगड़ गया? डेली डाइट में करें ये 5 बदलाव और ठीक करें अपना थायराइड अंसतुलन
थायराइड बिगड़ गया? डेली डाइट में करें ये 5 बदलाव और ठीक करें अपना थायराइड अंसतुलन

Written by Jitendra Gupta |Updated : January 29, 2022 3:02 PM IST

यूं तो हमारे शरीर का हर एक अंग जरूरी होता है और सभी का सही तरीके से काम करना जरूरी माना जाता है। शरीर के किसी भी अंग के कामकाज में कमी हमारे लिए मुश्किल का सबब बन सकती है। इन्हीं कुछ जरूरी अंगों में से एक है थायराइड, जिसका सही तरीके से काम करना बहुत ही जरूरी माना जाता है। थायराइड एक तितली के आकार के ग्रंथि होती है, जो हमारी गर्दन के सामने की तरफ होती है। इसके कामकाज में दिक्कत थायराइड की समस्या का कारण बन सकती है।

थायराइड में किसी भी प्रकार की असामान्यता, गोइटर, थायरॉइडाइटिस, हाइपरथायरायडिज्म, हाइपोथायरायडिज्म, ग्रेव्स डिजीज, थायराइड कैंसर, थायरंइड नोड्यूल और थायरंइड स्टॉर्म का परिणाम हो सकती है। थायराइड जैसी स्थिति का समय पर उपचार बहुत ही जरूरी होता है। थायराइड की समस्या में उपचार का समय और प्रकार दोनों ही चीजें बहुत मायने रखती है।

थायराइड जैसी स्थिति या थायराइड अंसतुलन से शरीर पर होने वाले प्रभाव को कम करने के लिए आपको अपनी डेली डाइट में बदलाव करने की जरूरत होती है, जो आपको इस समस्या से बचा सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ ऐसे आयुर्वेदिक तरीकों के बारे में, जो आपका थायराइड लेवल कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं।

Also Read

More News

इन चीजों का करें सेवन

जलखुंभी और सहजन शरीर में आयोडीन लेवल बढ़ाने में मदद करता है। वहीं धनिया और जीरक सिद्ध जल सूजन को बेहतर ढंग से ठीक होने में मदद करता हैं, जो कभी-कभी थायराइड की समस्याओं में बहुत ही आम मानी जाती है। वहीं अदरक भी थायराइड को सही तरीके से काम करने में मदद करता है। आप अदरक को पानी में उबालकर चाय की तरह पी सकते हैं।

इन चीजों के सेवन से बचें

थायराइड की समस्या में आपको कच्ची सब्जियों, विशेष रूप से फूलगोभी, केल, ब्रुसेल्स स्प्राउट्स और ब्रोकली खाने से बचना चाहिए।

विटामिन डी की कमी हो सकती है हानिकारक

विटामिन डी की कमी से थायराइड की समस्या बढ़ सकती है। आप इसकी कमी को पूरा करने के लिए सुबह जल्दी धूप में निकलें और करीब 15 मिनट तक धूप में बिताएं। आप घर के बाहर एक्सरसाइज भी कर सकते हैं, जो थायराइड ग्रंथि को उत्तेजित करती है, इम्यूनिटी बूस्ट करती है और कैल्शियम मेटाबॉलिज्म को भी कंट्रोल करती है।

प्रोसेस्ड शुगर से बचें

थायराइड जैसी स्वास्थ्य स्थिति में आपको सभी प्रकार की प्रोसेस्ड शुगर से दूररहने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा आपको नैचुरल शुगर वाले फूड्स के सेवन को भी सीमित करने की सलाह दी जाती है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

इन विटामिन्स का करें ज्यादा सेवन

आपको अपनी डाइट में विटामिन ए से भरपूर फूड्स का सेवन करना चाहिए फिर चाहे वो कितने ही हेल्दी फूड्स ही क्यों न हों। आप ब्रोकली, पालक, और ज्यादातर गहरे हरे पत्ते वाली सब्जियां, साथ ही सेब और केले जैसे फलों को अपनी डाइट में शामिल करें, जो आपको पर्याप्त मात्रा में विटामिन ए देंगे।

About the Author

... Read More