Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
बहुत से लोगों को कभी न कभी रात के वक्त सोने में दिक्कत जरूर होती है, फिर चाहे वो किसी भी कारण से हो। इसे आमतौर पर सामान्य माना जाता है। हालांकि जब ये स्थिति बनी रहने तो लगे आपके लिए चिंता का कारण जरूर बन सकती है। सही से नींद न आने पर आपका स्वास्थ्य प्रभावित होने लगता है और तो और तनाव, चिंता या नींद में बार-बार खलबली के कारण आप पूरी रात करवट बदलने के लिए मजबूर हो सकते हैं। कई बार रात को नींद न आना स्वास्थ्य समस्या का एक कारण हो सकती है लेकिन जीवनशैली में कुछ बदलाव कर और कुछ आयुर्वेदिक उपायों की मदद से इसे आसानी से ठीक किया जा सकता है। इसके लिए आपको रोजाना सोने से पहले कुछ उपाय करने होंगे और आप पाएंगे कि आपकी नींद पहले से बेहतर होगी और आप सही तरीके से सो पाएंगे। आइए जानते हैं कौन से हैं ये उपाय।
प्राणायाम का मतलब है धीमी गति से सांस लेना, जिसके माध्यम से आपको अपनी सांस पर ध्यान देना होता है और उसका असर पूरे शरीर में ऊर्जा को बढ़ाना होता है। आपको सोने से पहले प्राणायाम का अभ्यासजरूर करना चाहिए, जो ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है और शरीर में ऑक्सीजन की आपूर्ति बढ़ाने में मदद करता है। इतना ही नहीं यह आपके दिमाग को शांत करने और जल्दी सोने में आपकी मदद करता है।
अगर आप प्राणायाम नहीं करना चाहते हैं तो ओम के जाप के साथ गहरी सांस भी ले सकते हैं। इस अभ्यास को करने के लिए आप ओम बोलते हुए सांस अंदर लें और नाक व मुंह दोनों से सांस छोड़ें। ओम शब्द का मन पर शांत प्रभाव पड़ता है और यह आपको नींद लाने में मदद करता है। ओम शब्द के दो उच्चारणों का जाप करते वक्त मौन जरूर रखें।
पुराने जमाने में लोग जब दिन भर का काम करने के बाद घर लौटते थे तो पैर जरूर धोया करते थे। पैर धोने से न सिर्फ शरीर को आराम मिलता है बल्कि तनावग्रस्त मांसपेशियों को भी आराम मिलता है और तनाव भी कम होता है। इसके अलावा पैर धोने से नकारात्मकता दूर होती है और आपको शांति मिलती है। इसलिए आप ये उपाय हर दिन कर सकते हैं।
मौजूदा वक्त में गैजेट्स का उपयोग हमारी आधुनिक जीवन शैली की एक आम समस्या बन चुकी है, जो लोगों में नींद न आने की सबसे बड़ी समस्या बन रही है। सोने से पहले फोन का इस्तेमाल करना या टीवी देखना आपके दिमाग को एक्टिव रखता है, जिसके कारण सोना मुश्किल हो जाता है। रात को सोने से पहले इन उपकरणों के इस्तेमाल से बचें। आप चाहें तो संगीत सुन सकते हैं या फिर किताब पढ़ सकते हैं।
अभ्यंग भी आयुर्वेद का एक ऐसा तरीका है, जिसमें गर्म जड़ी-बूटियों के तेल से शरीर की मालिश की जाती है। अगर आप पूरे शरीर की मालिश नहीं कर सकते हैं तो तनाव-बिंदुओं की मालिश कर सकते हैं। अपने माथे और कंधों पर थोड़ा गर्म तिल का तेल लगाएं और मांसपेशियों को आराम देने व शांति से सोने के लिए ठीक से मालिश करें।