आयुर्वेद में कॉन्स्टिपेशन से राहत पाने के लिए गुड़ को बताया गया है कारगर, खाली पेट पीएं गुड़ और गर्म पानी होगें ये 4 फायदे

खाली पेट गुड़ और गुनगुना पानी पीने से भी कई हेल्थ प्रॉब्लम्स ठीक होती हैं। आइए जानते हैं सुबह गुनगुना पानी और गुड़ पीने से सेहत को कौन-से फायदे होते हैं? (Jaggery with Warm Water Health Benefits)

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : October 4, 2020 6:16 PM IST

Jaggery with Warm Water:  सुबह खाली पेट हम जो खाते या पीते हैं, उसका असर सीधा हमारी स्किन, बॉडी और शरीर के अन्य अंगों पर दिखायी पड़ता है। इसीलिए, आयुर्वेद में सुबह खाली पेट ऐसी चीज़ें ग्रहण करने की सलाह दी गयी है जिनसे शरीर को लाभ हो। कई लोग अपनी आदत और ज़रूरत के अनुसार सुबह गर्म पानी, शहद-नींबू पानी और अजवायन जैसी चीज़ों का सेवन करते हैँ। इसी तरह खाली पेट गुड़ और गुनगुना पानी पीने से भी कई हेल्थ प्रॉब्लम्स ठीक होती हैं। आइए जानते हैं सुबह गुनगुना पानी और गुड़ पीने से सेहत को कौन-से फायदे होते हैं? (Jaggery with Warm Water Health Benefits)

खाली पेट गुड़-पानी पीने के हेल्दी फायदे (Health Benefits of Jaggery with Warm Water):

वेट लॉस

बढ़ते वज़न को कंट्रोल करने के लिए सुबह गुनगुने पानी के साथ गुड़ का सेवन बहुत लाभकारी है। दरअसल, गुण में विटामिन बी1, विटामिन बी6, विटामिन सी के अलावा मैग्नीशियम, आयरन और पोटैशियम जैसे तत्व होते हैं। ये सभी तत्व शरीर का पोषण करते हैं और दिनभर एक्टिव रहने के लिए एनर्जी भी देते हैं। साथ ही गुड़ और पानी फैट बर्निंग में भी सहायता करते हैं। इससे बेली फैट कम होता है।

डायजेस्टिव सिस्टम होता है बूस्ट

कमज़ोर पाचन की वजह से लोगों को पेट से जुड़ी कई समस्याएं होने लगती हैं। पेट में अपच, कॉन्स्टिपेशन गैस और एसिडिटी जैसी समस्याएं खराब खान-पान और लाइफस्टाइल की वजह से बहुत अधिक बढ़ गयी हैं। इनसे राहत पाने के लिए आप सुबह खाली पेट थोड़ा-सा गुड़ खाएं और गुनगुना पानी पीएं। इससे, आपका पाचम तंत्र सुधरेगा और आपको इन समस्याओं से आराम भी मिलेगा।

ओरल हेल्थ में होता है सुधार

जिन लोगों को मसूड़ों में अक्सर दर्द और सूजन की शिकायत होती है उन्हे गुड़ खाना चाहिए। इससे, मुंह में छुपे बैक्टेरिया कम होते हैं और दांतों की सड़न, सांसों से आने वाली बदबू और मसूड़ों से जुड़ी कई समस्याएं कम होती हैं।

नींद न आने की परेशानी होगी कम

कई लोगों को रात में ठीक से सोने में बहुत अधिक परेशानी होती है। ये लोग पूरी रात बेचैन रहते हैं और ठीक से सो नहीं पाते। ऐसे लोगों को सुबह गुड़ और गुनगुना पानी पीना चाहिए। इससे आपका तनाव कम होगा और आप ठीक तरीके से सो भी पाएंगे।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source