hamburger icon
A
Read in English

बिना सोचे-समझे ना खाएं शिलाजीत, हो सकते हैं भारी नुकसान, एक्सपर्ट से जानें शिलाजीत के सेवन से जुड़ी सावधानियां

शिलाजीत एक गुणकारी हर्ब है लेकिन, गलत तरीके से या शिलाजीत का सेवन आपकी हेल्थ को नुकसान पहुंचा सकता है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : June 9, 2025 7:55 PM IST

Shilajit Side Effects-शिलाजीत एक प्राचीन आयुर्वेदिक औषधि (Ayurvedic herb) है जिसका प्रयोग कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम्स से आराम पाने के लिए किया जाता है। लेकिन, गुणकारी होने के बावजूद शिलाजीत (Shilajit) का सेवन करने से कुछ लोगों को नुकसान हो सकता है। विशेषकर, बहुत अधिक मात्रा में शिलाजीत का सेवन करने या कुछ अन्य चीजों के साथ शिलाजील खाने से कई तरह साइड-इफेक्ट्स (Shilajit side effects) का खतरा भी बढ़ सकता है। आयुर्वेद एक्सपर्ट और आशा आयुर्वेदा की डायरेक्टर डॉ. चंचल शर्मा (Dr Chanchal Sharma, Director, Aasha Ayurveda) ने लगातार या बहुत अधिक मात्रा में शिलाजीत के सेवन से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी। आइए जानते हैं कि,  शिलाजीत का सेवन कितनी मात्रा में और कितने दिन तक करना चाहिए। साथ ही जानते हैं कि

शिलाजीत के सेवन के साइड-इफेक्ट्स क्या हैं?-Disadvantages of consuming Shilajit.

लिवर डैमेज का बढ़ सकता है खतरा

शिलाजीत के लगातार सेवन से लिवर को नुकसान हो सकता है। इससे लिवर खराब हो सकता है। दरअसल, शिलाजीत में हैवी मेटल्स (Heavy metals) मौजूद होते हैं जो लिवर की कार्यक्षमता को प्रभावित करते हैं। लिवर फंक्शनिंग से जुड़ी समस्याओं के कारण लिवर खराब होने का खतरा भी बढ़ जाता है।

किडनी को हो सकता नुकसान

अगर आपको किडनी से जुड़ी कोई समस्या है तो शिलाजीत के लगातार प्रयोग से वह गम्भीर भी हो सकती है। एक्सपर्ट के अनुसार किडनी मरीजों को शिलाजीत का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर से अच्छी तरह विचार-विमर्श करना चाहिए और निर्धारित मात्रा में ही शिलाजीत का सेवन करना चाहिए।

हॉर्मोनल असंतुलन

शिलाजीत के प्रयोग से  शरीर में टेस्टोस्टेरोन का स्तर सामान्य से ज्यादा बढ़ जाता है।  शिलाजीत के  लगातार सेवन से शरीर में हॉर्मोनल असंतुलन का रिस्क भी बढ़ सकता है। खासतौर से यह समस्या महिलाओं में शिलाजीत के सेवन के कारण अधिक देखी जा सकती है।

बढ़ सकता है ब्लड प्रेशर

आपके शरीर में ब्लड फ्लो कैसा है यह कई कारकों पर निर्भर करता है। लेकिन लगातार शिलाजीत के सेवन से भी ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है इसलिए विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें क्यूंकि वो आपकी स्थिति की जांच करते हुए आपको सही मार्गदर्शन देंगे।

एलर्जी वालों को हो सकता है नुकसान

जिन लोगों को शिलाजीत से एलर्जी है उन्हें भी इसके सेवन से परहेज करना चाहिए क्यूंकि ऐसी स्थिति में शिलाजीत खाने से आपको रैशेज, सांस लेने से जुड़ी समस्याएं, खुजली, आदि जैसी समस्या हो सकती है।

बढ़ सकती हैं नींद से जुड़ी समस्याएं

कुछ लोगों को शिलाजीत के लगातार प्रयोग से नींद न आने की समस्या शुरू हो जाती है और बेचैनी बनी रहती है इसलिए इसके सेवन का प्रयोग कब और कितना करना है इसकी जानकारी बहुत जरुरी है।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।