बदल दें लहसुन खाने का तरीका, कभी नहीं सताएगी हार्ट अटैक की चिंता, एक्सपर्ट से जाने लहसुन के सेवन का तरीका

Heart ke liye lahsun khane ka tarika: लहसुन का सेवन अगर सही तरीके से किया जाए तो यह आपकी हार्ट संबंधी समस्याओं को तेजी से कम करता है और हार्ट अटैक का रिस्क भी कम करता है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : September 19, 2024 7:16 PM IST

WrittenBy

Medically Verified By:

How To Consume Garlic For Heart Health:लहसुन रोजमर्रा की कूकिंग में इस्तेमाल होने वाला एक आम-सी चीज है। जिसका तड़का लगने से दाल हो या सब्जी हर किसी का स्वाद बढ़ जाता है। स्वाद के अलावा लहसुन औषधीय गुणों (medicinal properties) से भी भरपूर होता है। आयुर्वेद के अनुसार अगर थोड़ी-सी मात्रा में आप नियमित लहसुन खाते हैं तो इससे आपके स्वास्थ्य को फायदे हो सकते हैं। लहसुन खाने से शरीर की रोग-प्रतिरोधक शक्ति यानि इम्यूनिटी (immune power) तो बढ़ती ही है। साथ ही यह आपकी डाइजेशन से जुड़ी समस्याओं (digestive problems) को भी कम करता है। वहीं, हार्ट हेल्थ के लिए भी लहसुन का सेवन अच्छा साबित हो सकता है।

हार्ट हेल्थ के लिए लहसुन क्यों है लाभकारी (Reasons garlic is good for your heart health)

आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ. दीक्षा भवसार (Dr. Dixa BHavsar, Ayurvedic Expert) कहती हैं कि, अगर आप अपनी डाइट में लहसुन जैसे फूड्स को एक दवा की तरह सीमित मात्रा में शामिल करते हैं और हेल्दी लाइफस्टाइल (Healthy lifestyle for heart health) अपनाते हैं तो आपका हार्ट हमेशा हेल्दी रह सकता है। बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिहाज से लहसुन(reduces LDL) असरदार है। यह शरीर में अच्छे कोलेस्ट्रॉल (improves HDL)  और बैड कोलेस्ट्रॉल के संतुलन को बढ़ाता है। साथ ही यह ट्राइग्लिसराइड्स (triglycerides) का लेवल भी कम करता है। इस तरह लहसुन आपके हार्ट को स्वस्थ रखने में मदद करता है हार्ट अटैक जैसी स्थितियों का रिस्क भी कम (Garlic reduces your risk of Heart Attacks & other Heart ailments) करता है।

लहसुन खाने के क्या फायदे हैं?

लहसुन खाने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता (improves blood circulation) है।

लहसुन नसों में जमा गंदगी, कोलेस्ट्रॉल, और टॉक्सिंस को साफ करता है।

लहसुन एंटी-एंजिंग गुणों से भरपूर होता है। यह हार्ट, स्किन और पूरे शरीर को स्वस्थ रखता है।

कैसे और कितनी मात्रा में करना चाहिए लहसुन का सेवन? (How much garlic 1 should eat to keep heart healthy)

लहसुन की 1 कली लें और लहसुन का छिलका (Garlic peel) उतार लें। अब इस लहसुन को कुचलकर या क्रश करके इसका दरदरा पेस्ट बनाएं।

कूटे हुए लहसुन को सुबह खाली पेट खाएं। आप इसका सेवन अपने लंच या डिनर से पहले भी कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें-

छोटी-छोटी हेल्थ प्रॉब्लम्स में दवा खाना हो सकता है खतरनाक, हो जाती है ये बीमारी फिर कोई दवा नहीं करती असर

डायबिटीज में कभी ना खाएं ये 4 ड्राई फ्रूट्स, खाते ही बढ़ जाएगा शुगर लेवल

index.m3u8" mp4url="https://vodakm.zeenews.com/vod/THE_HEALTH_SITE_HINDI/Garlic_Health_Benefitss.mp4/Garlic_Health_Benefitss.mp4" thumb="https://vodakm.zeenews.com/vod/THE_HEALTH_SITE_HINDI/Garlic_Health_Benefitss.mp4/screenshot/00000014.jpg" duration="119" mediaid="Garlic_Health_Benefitss"]

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source