पर्याप्त नींद लेना किस तरह से आपकी उम्र को बढ़ा देता है, आयुर्वेद एक्सपर्ट से जानें

Good Quality Sleep For Longer Life: आयुर्वेद के अनुसार लंबी और स्वस्थ आयु के लिए अच्छी और बेहतर नींद लेना बेहद जरूरी है, लेकिन आजकल लोगों की स्लीप क्वालिटी खराब हो रही है जिसके लिए हम कुछ आयुर्वेदिक उपाय जानेंगे।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Updated : April 23, 2026 6:40 PM IST

WrittenBy

Medically Verified By: Dr. Likhitha H K

How to Get a Good Quality Sleep: लंबी उम्र हर किसी को चाहिए और लगातार इस पर रिसर्च की जा रही हैं, कि व्यक्ति की औसत उम्र को कैसे बढ़ाया जाए। मेडिकल साइंस तरह-तरह के डाइट प्लान, स्पेशल सप्लीमेंट्स और न जाने कितनी तरह की ट्रीटमेंट प्रोसीजर पर काम कर रहा है, ताकि उम्र लंबी करने का कोई तरीका मिल जाए। लेकिन आयुर्वेद मानता है कि लंबी उम्र करने का सिर्फ एक ही इलाज है और वह है पर्याप्त नींद लेने की आदत। आयुर्वेद मानता है कि नींद एक बेहद अच्छा और शक्तिशाली एंटी-एजिंग साधन है, जिसे लोग अक्सर अनदेखा कर देते हैं। लेकिन मॉडर्न साइंस भी यह मानती है कि पूरी और अच्छी नींद, लंबी उम्र जीने के लिए बेहद जरूरी है। डॉ. लिखिता एच के, सहायक प्रोफेसर, स्वास्थ्यवृत्त और योग विभाग, श्री. धर्मस्थल मंजूनाथेश्वर आयुर्वेद कॉलेज, अस्पताल और अनुसाधन केंद्र, उडुपी ने इस बारे में काफी महत्वपूर्ण जानकारियां दी हैं, जिनके बारे में हम इस लेख में जानेंगे।

लंबी उम्र के लिए नींद क्यों जरूरी

आयुर्वेद ही नहीं बल्कि रिसर्च में भी यह साबित हो चुका है कि नींद हमारी हेल्थ को रिपेयर करती है और अगले दिन के लिए बॉडी को रिचार्ज करती है। जब आप गहरी नींद में सो रहे होते हैं तो उस दौरान शरीर हमारा शरीर मांसपेशियों की मरम्मत कर रहा होता है, जिसे मसल रिकवरी कहा जाता है। रात में नींद के दौरान दिनभर की थकान के बाद इम्यून सिस्टम फिर से मजबूत होने लगता है और हार्मोन आदि बैलेंस होने लगते हैं। अगर आप पर्याप्त नींद नहीं ले रहे हैं और आपकी स्लीप क्वालिटी अच्छी नहीं है तो ये सभी चीजें ठीक से हो नहीं पाती हैं।

नींद की कमी से क्या होता है

अगर आप लंबे समय से ठीक से और पूरी नींद नहीं ले पा रहे हैं, तो इसका असर आपके समस्त स्वास्थ्य पर पड़ता है। आपका इम्यून सिस्टम कमजोर होने लगता है, आपकी पाचन और मेटाबॉलिज्म प्रक्रिया धीरे-धीरे कमजोर पड़ने लगती है, हार्मोन इंबैलेंस होने लगते हैं, मस्तिष्क से विषाक्त पदार्थ बाहर नहीं निकल पाते हैं जिससे न्यूरो-डीजनरेटिव बीमारियों का खतरा बढ़ने लगता है। मसल रिकवरी नहीं हो पाती है, शरीर को पर्याप्त पोषक तत्व नहीं मिल पाते हैं जिससे हड्डियां व अन्य ऑर्गन कमजोर पड़ने लगते हैं। सरल शब्दों में कहें तो शरीर की लगभग सभी प्रक्रियाएं धीमी पड़ने लग जाती हैं और इनका सीधा असर पड़ता है आपकी एजिंग प्रोसेस पर जो तेज हो जाती है। एजिस प्रोसेस तेज होने का मतलब है, कि आप जल्दी बूढ़े हो रहे हैं यानी उम्र कम हो रही है।

अच्छी नींद के लिए क्या करना चाहिए?

आयुर्वेद के अनुसार कुछ प्राकृतिक जड़ी-बूटियां हैं जो अच्छी और पूरी नींद लेने में मदद कर सकती हैं जैसे -

अश्वगंधा - जो शरीर के तनाव को कम करने में मदद करती है, जिससे अच्छी नींद आती है।

ब्राह्मी - यह मन को शांत रखने वाली एक खास जड़ी-बूटी है, जो अनिद्रा को दूर करने में मदद कर सकती है।

जटामांसी - इसको अनिद्रा से जुड़ी समस्याओं के प्राकृतिक उपचार के रूप में जाना जाता है।

तगर - यह खास प्राकृतिक जड़ी-बूटी भी अनियंत्रित मन को शांत करती है, जिससे अच्छी नींद आती है।

आहार भी महत्वपूर्ण

आयुर्वेद के अनुसार खानपान भी भी अच्छी नींद के लिए बेहद जरूरी है और इसलिए शाम को हल्का गर्म खाना खाएं और ऐसा खाना होना चाहिए जो आसानी से पच सके। रात के समय ज्यादा मसालेदार, तला हुआ या भारी खाना न खाएं, जो आपकी पाचन क्रिया को प्रभावित करता है और अच्छी नींद में बाधा डाल सकता है। रात को गर्म दूध में एक चुटकी हल्दी या जायफल भी काफी फायदेमंद है, जो तंत्रिका तंत्र को शांत करता है।

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.