By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Shatavari Benefits For Men In Hindi: शतावरी एक आयुर्वेदिक औषधि है। इसका इस्तेमाल शरीर की कई तरह की परेशानियों को दूर करने के लिए किया जाता है। शतावरी में विटामिन्स, प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, कार्बोहाइड्रेट और शुगर जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। शतावरी पुरुषों के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसके इस्तेमाल से पुरुषों में मोटापा, लो स्पर्म काउंट और इनफर्टिलिटी जैसी समस्याएं दूर हो सकती हैं। शतावरी के सेवन से पुरुषों का यौन स्वास्थ्य बेहतर होता है। साथ ही, यह पुरुषों की प्रजनन क्षमता में सुधार कर सकती है। आइए, इस लेख में विस्तार से जानते हैं पुरुषों के लिए शतावरी के फायदों के बारे में।
शतावरी पुरुषों की शारीरिक क्षमता बढ़ाने के लिए काफी फायदेमंद होती है। इसके नियमित सेवन से पुरुषों की सेक्सुअल लाइफ बेहतर हो सकती है। रोजाना रात में सोने से पहले गुनगुने दूध के साथ शतावरी का सेवन करने से शारीरिक कमजोरी दूर होती है। यह मांसपेशियों को मजबूत बनाने में भी मदद करती है।
स्वप्नदोष की समस्या को ठीक करने के लिए शतावरी को बेहद कारगर माना जाता है। अगर आप भी इस परेशानी का सामना कर रहे हैं, तो एक चम्मच शतावरी का चूर्ण लें। इसमें थोड़ी-सी मिश्री मिक्स करके दूध के साथ सेवन करें। इसके नियमित सेवन से स्वप्नदोष की समस्या दूर होगी।
लो स्पर्म काउंट की समस्या का सामना कर रहे पुरुषों के लिए शतावरी बेहद कारगर औषधि है। इसके सेवन से पुरुषों में स्पर्म काउंट बढ़ता है और इनकी गुणवत्ता में भी सुधार होता है। इसके लिए रात में सोने से पहले गर्म दूध के साथ शतावरी का सेवन करें।
शतावरी के सेवन से पुरुषों में इनफर्टिलिटी की समस्या दूर हो सकती है। एनसीबीआई की एक स्टडी के मुताबिक, शतावरी प्रजनन क्षमता को बेहतर करने में फायदेमंद हो सकती है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से यौन शक्ति में वृद्धि हो सकती है।
आजकल पुरुषों में मोटापे की समस्या काफी आम हो गई है। ऐसे में, शतावरी का इस्तेमाल पुरुषों के लिए लाभकारी हो सकता है। शतावरी में घुलनशील और अघुलनशील फाइबर होते हैं, जो शरीर के एक्स्ट्रा फैट को कम करने में मदद कर सकते हैं। इसमें कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है, इसलिए इसके सेवन से वजन को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
शतावरी का सेवन पुरुषों के स्वास्थ्य के लिए काफी लाभकारी हो सकता है। लेकिन इसका सेवन हमेशा एक्सपर्ट की सलाह पर ही करना चाहिए। अगर आप किसी गंभीर स्वास्थ्य समस्या का सामना कर रहे हैं, तो डॉक्टर की सलाह के बिना इसका सेवन न करें।