Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Ashwgandha Health Benefits: अश्वगंधा को इम्यूनिटी बढ़ाने और स्ट्रेस कम करने वाली आयुर्वेदिक औषधि के तौर पर पहचान मिली हुई है। यह कमज़ोरी दूर करने और सेक्सुअल हेल्थ बूस्ट करने के लिए भी प्रयोग की जाती है। कोरोना वायरस महामारी के दौरान लोगों ने आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों के बारे में जानने और इनके प्रयोग में रूचि दिखाना शुरू किया है। शरीर की रोग-प्रतिरोधक शक्ति बढ़ाने के साथ अश्वगंधा के सेवन के और भी कई फायदे हैं। आइए जानते हैं अश्वगंधा के सेहत लाभ (Ashwgandha Health Benefits in Hindi)
आपने अगर स्ट्रेस कम करने वाली कमर्शियल टैबलेट्स का लेबल पढ़ा होगा तो उसमें अश्वगंधा एक घटक के तौर पर मौजूद होता है। दरअसल, अश्वगंधा में तनाव कम करने वाले गुण होते हैं। इसीलिए, स्ट्रेस (Stress reducing foods) से राहत पाने के लिए अश्वगंधा के सेवन की सलाह दी जाती रही है। अश्वगंधा का इसेंशियल ऑयल भी स्ट्रेस और एंग्जायटी से आराम दिलाते हैं। इसीलिए, तनाव में रहने वाले लोग अश्वगंधा का पाउडर पानी या शहद के साथ ले सकते हैं। (Health Tips in hindi)
कमज़ोर और जल्दी थक जाने वाले लोगों के लिए अश्वगंधा (Indian Ginseng benefits) का सेवन फायदेमंद होता है। अगर आप शारीरिक तौर पर कमज़ोर हैं तो, आपको अश्वगंधा पाउडर दूध में घोलकर पीना चाहिए। रोज़ रात में अश्वगंधा वाला दूध पीएं। इससे आपको फूर्ति मिलेगी और आपकी कमज़ोरी दूर होगी। (Ashwagandha Milk Benefits)
काम और पढ़ाई पर ठीक तरीके से फोकस ना कर पाने वाले लोगों को भी अश्वगंधा के सेवन से लाभ होता है। अश्वगंधा के सेवन से मेमरी बूस्ट होती है। इससे फोकस और एकाग्रता बढ़ती है, याद्दाश्त में इजाफा होता है, साथ ही नर्वल सिस्टम भी बेहतर तरीके से काम करता है। (Natural Foods to boost Focus and concentration )
चिंता, तनाव, खराब लाइफस्टाइल या कई बार रात में देर तक जागने की वजह से स्लीपिंग पैटर्न प्रभावित होता है। इनके चलते धीरे-धीरे लोगों के लिए नींद न आने की परेशानी गम्भीर होने लगती है। नींद की कमी से जहां लोग पूरा दिन सुस्त नज़र आते हैं , वहीं नींद की कमी से डायबिटीज़, डार्क सर्कल्स, सिर दर्द जैसी कई हेल्थ प्रॉब्लम्स भी होने लगती हैं। ऐसे लोग अगर रात में अश्वगंधा वाला दूध पीते हैं तो उन्हें आराम मिलेगा। अश्वगंधा तनाव कम कर मन को शांत करता है, जिससे, लोग आराम से सो सकते हैं। (Sleeplessness Home Remedies)