
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Updated : February 20, 2023 2:21 PM IST
Ashwagandha and Ghee Benefits: अश्वगंधा स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होती है। इसमें कई आयुर्वेदिक औषधीय गुण होते हैं, जो आपको कई तरह की परेशानियों से सुरक्षित रख सकते हैं। आयुर्वेद की पारंपरिक चिकित्सा पद्धति में अश्वगंधा का प्रयोग काफी ज्यादा किया जाता है। नियमित रूप से अश्वगंधा का सेवन करने से आप शारीरिक और मानसिक परेशानियों को दूर कर सकते हैं। अश्वगंधा कई तरह से आपकी सेहत के लिए लाभकारी हो सकता है। लेकिन घी के साथ इसका सेवन करने से इसके फायदे दोगुने हो सकते हैं। आइए जानते हैं घी और अश्वगंधा का एक साथ सेवन करने से सेहत को होने वाले फायदे ( ashwagandha with ghee benefits ) क्या हैं?
आयुर्वेद एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अश्वगंधा में कई तरह गुण मौजूद होते हैं। मुख्य रूप से इसमें एडाप्टोजेन गुण होता है, जो आपकी शारीरिक और मानसिक समस्याओं को दूर कर सकता है। वहीं, देसी घी में हेल्दी फैट होता है, जो आपके शरीर के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। इन दोनों के मिश्रण से आप अपनी हड्डियों को मजबूत बना सकते हैं। साथ ही इससे मांसपेशियों का बेहतर विकास हो सकता है। इन दोनों का मिश्रण एक साथ खाने से आपको तुरंत एनर्जी मिलती है। इसके अलावा कई लाभ हो सकते हैं।
अश्वगंधा और घी का एक साथ सेवन करने से आपके शरीर को तुरंत ताकत मिल सकती है। इससे आप अपनी शारीरिक कमजोरी को दूर कर सकते हैं। वहीं, यह आपके शरीर का ताकत भी बढ़ सकती है। नियमित रूप से अश्वगंधा और घी का सेवन करने से आपके शरीर का ताकत बढ़ सकती है।
अश्वगंधा और धी का मिश्रण एक साथ खाने से आपकी मानसिक परेशानियां दूर हो सकती है। मुख्य रूप से इसके सेवन से आप चिंता, तनाव और डिप्रेशन को दूर कर सकते हैं। इसके अलावा अश्वगंधा और घी को आपको काफी अच्छी और गहरी नींद आ सकती है, जो आपके मन को शांत कर सकता है।
अश्वगंधा और घी का सेवन करने से पुरुषों और महिलाओं की प्रजनन क्षमता दूर की जा सकती है। मुख्य रूप से यह पुरुषों के लिए अधिक फायदेमंद ( Ashwagandha for men's fertility ) साबित होती है। इससे शरीर में टेस्टोरोरेन हार्मोन को बढ़ाया जा सकता है, जो स्पर्म काउंट और क्वालिटी को बेहतर कर सकता है।
अश्वगंधा और घी का मिश्रण आपके नर्वस सिस्टम के लिए भी बेस्ट हो सकता है। इसके सेवन से आपके मन की उदासी दूर होती है। साथ ही यह आपके नर्वस सिस्टम को शांत करके मन में शांति और खुशी महसूस कराता है।
घी और अश्वगंधा का सेवन करने से शरीर में वात दोष की परेशानी को दूर कर सकते हैं। वात दोष असंतुलित होने पर कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं। ऐसे में अश्वगंधा और घी का कॉम्बिनेशन आपके लिए बेस्ट हो सकता है।
एक्सपर्ट के अनुसार आप अश्वगंधा का सेवन दिन में 2 बार से अधिक न करें। इसका सेवन करने के लिए 1 चम्मच गाय का घी लें। इसमें 5 से 6 ग्राम अश्वगंधा पाउडर मिक्स करें। अब इसे 1 गिलास गर्म पानी के साथ खा लें। आप चाहें तो पानी के बजाय दूध भी ले सकते हैं।
अश्वगंधा आयुर्वेदिक औषधी है, ऐसे में इसका सेवन करने से पहले आयुर्वेदिक चिकित्सक से सलाह जरूर लें। खासतौर पर अगर आपको पहले से किसी तरह की परेशानी है, तो बिना चिकित्सा परामर्श के इसका सेवन न करें।