अश्वगंधा और मुलेठी के सेवन से शरीर को मिलेगी दोगुनी ताकत, एक्सपर्ट से जानिए फायदे और सेवन का सही तरीका

Ashwagandha Mulethi Benefits : अश्वगंधा और मुलेठी का एक साथ सेवन करने से शरीर को कई लाभ होते हैं। यह मोटापा से लेकर शारीरिक कमजोरियों को दूर कर सकता है। आइए जानते हैं इसके कुछ लाभ के बारे में-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : March 17, 2023 1:19 PM IST

Ashwagandha Mulethi Benefits: भारत में आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों का खास महत्व होता है। आज भी कई लोग आयुर्वेदिक दवाओं पर अधिक भरोसा करते हैं। क्योंकि आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों से स्वास्थ्य को नुकसान होने का खतरा कम रहता है। इन आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों में अश्वगंधा और मुलेठी भी शामिल है, जो आपके लिए किसी दवा से कम नहीं है। अश्वगंधा और मुलेठी का मिश्रण आपकी कई बीमारियों के लिए रामबाण साबित हो सकती है। खासतौर पर बदलते मौसन में होने वाली सर्दी-खांसी, जुकाम की परेशानियों को दूर करने में यह काफी ज्यादा हेल्दी होती है। इन दोनों मिश्रण का एक साथ सेलव करने से आपके शरीर को काफी लाभ होगा। यह आपकी आंखों को स्वस्थ रखने में असरदार होते हैं। इसके अलावा कई अन्य लाभ होंगे। 

अश्वगंधा मुलेठी के फायदे - Ashwagandha mulethi Benefits

गाजियाबाद स्वर्ण जयंती में स्थित परामर्थ आश्रम के आयुर्वेदाचार्य डॉक्टर राहुल चतुर्वेदी का कहना है कि आयुर्वेद में मुलेठी और अश्वगंधा का विशेष महत्व है। इन दोनों का एक साथ सेवन करने से आपके शरीर का मांसपेशियों की दोगुनी ताकत बढ़ेगी। साथ ही यह थायराइड, कोलेस्ट्रॉल, मोटापा जैसी परेशानियों के लिए भी हेल्दी होता है। आइए जानते हैं इसके कुछ विशेष लाभ-

आंखों की बढ़ाए रोशनी

अश्वगंधा और मुलेठी का सेवन करने से आपकी आंखों की रोशनी बेहतर हो सकती है। खासतौर पर यह आपके आंखों के आसपास की मांसपेशियों को मजबूत करता है, जिससे आंखों की रोशनी अच्छी होती है। साथ ही यह आंखों के आसपास होने वाले तनाव को भी कम करने में आपकी मदद कर सकता है।

मसल्स को मिलती है मजबूती

शारीरिक कमजोरी और मसल्स की मजबूती को बढ़ावा देने के लिए आप अश्वगंधा और मुलेठी का सेवन कर सकते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीबैक्टीरियल, विटामिन्स पाए जाते हैं, जिससे आपके मसल्स को मजबूती मिलती हैं। साथ ही शारीरिक कमजोरी दूर होती है। 

प्रजनन क्षमता में सुधार

अश्वगंधा और मुलेठी का सेवन करने सेवन करने से प्रजनन क्षमता में सुधार किया जा सकता है। पुरुषों और महिलाएं दोनों के लिए यह काफी फायदेमंद होती है। इससे स्पर्म काउंट और क्वालिटी में सुधार होता है। जिससे पुरुषों की प्रजनन क्षमता अच्छी हो सकती है।  

पाचन के लिए हेल्दी सुधार

गट हेल्थ के लिए भी अश्वगंधा और मुलेठी काफी ज्यादा हेल्दी होती है। इससे पेट दर्द, अपच, पेट में गैस, एसिडिटी जैसी परेशानी कम होती है। सुबह खाली पेट अगर आप इन दोनों मिश्रण का सेवन करते हैं, तो इससे काफी हद तक पाचन क्षमता बेहतर की जा सकती है।

कैसे करें अश्वगंधा और मुलेठी का सेवन?

आंखों की रोशनी और शारीरिक क्षमता बेहतर करने के लिए आप अश्वगंधा, मुलेठी और तिल को बराबर मात्रा में लें। अब इस मिश्रण को अच्छी तरह से पीस लें। इसके बाद इस रोजाना रात में दूध के साथ खाएं। इससे आपको कुछ ही दिनों में बेहतर रिजल्ट मिलेगा।  पाचन संबंधी परेशानी के लिए आप गर्म पानी के साथ इसका सेवन कर सकते हैं। इससे आपकी इम्यून पावर भी बूस्ट हो सकती है। 

अश्वगंधा मुलेठी शरीर का एक साथ सेवन करने से शरीर को काफी लाभ होते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपकी परेशानी काफी ज्यादा बढ़ रही है तो इस स्थिति में एक बार एक्सपर्ट की मदद जरूर लें। 

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source