Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Ashwagandha For Women: अश्‍वगंधा से शांत रहता है महिलाओं का गुस्‍सा, जानिए महिलाओं के लिए इसके सेवन के 5 फायदे

Ashwagandha Benefits: अश्वगंधा को महिलाओं के लिए एक जादुई जड़ी बूटी माना जाता है। चाहे फर्टिलिटी की बात हो या वजन घटाने की, अश्वगंधा महिलाओं के लिए बहुत फायदेमंद है। जानिए विस्तार से।

Ashwagandha For Women: अश्‍वगंधा से शांत रहता है महिलाओं का गुस्‍सा, जानिए महिलाओं के लिए इसके सेवन के 5 फायदे

Written by Atul Modi |Updated : May 30, 2022 4:26 PM IST

Ashwagandha Benefits In Hindi: अश्वगंधा एक सदाबहार जड़ी-बूटी है, जो भारत और अफ्रीका के कुछ हिस्सों में उगती है। इस जड़ी-बूटी का प्रयोग आज से नहीं बल्कि कई वर्षों पहले से किया जाता रहा है। इस जड़ी-बूटी को भारतीय जिनसेंग या शीतकालीन चेरी के नाम से भी जाना जाता है।

शारीरिक ऊर्जा बढ़ाने और तनाव और चिंता को कम करने के लिए इस जड़ी बूटी का उपयोग करते हैं। कुछ रोगों जैसे कैंसर, अल्जाइमर रोग आदि के लिए भी इसका सेवन फायदेमंद हो सकता है।

महिलाओं के लिए अश्‍वगंधा के फायदे-Ashwagandha Benefits for Women in Hindi

1- अश्वगंधा गुस्सा शांत करने सहायक है

यदि आप हर समय परेशान रहती हैं या आप स्ट्रेस बहुत ज्यादा लेती हैं, तोअश्वगंधा खाने (Ashwagandha Dosage) से आप को बहुत राहत मिल सकती है। क्योंकि इसमें मौजूद कुछ तत्त्व उस प्रक्रिया को बदलते हैं जैसे आप का शरीर स्ट्रेस को रेस्पॉन्स करता है। अतः इसका सेवन आपको शांत होने में सहायता करता है।

Also Read

More News

2- अश्वगंधा किसी भी प्रकार के कैंसर से रोकथाम करता है

अश्वगंधा में एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं जो आप को कैंसर से बचाने में सहायक साबित हो सकते है। यह आप के जीवन काल की अवधि को बढ़ाता है और आप के शरीर में कैंसर की सेल्स पैदा होने से भी बचाता है। परंतु हर व्यक्ति का शरीर अलग होता है इसलिए आप को पहले अपने डॉक्टर से सलाह अवश्य लेनी चाहिए।

3- अश्वगंधा सेक्सुअल डिस्फंक्शन को कम करता है

यदि आप सेक्स में कम रुचि रखती हैं तो अश्वगंधा आप के लिए एक बहुत काम की औषधि है। इसके सबूत भी मिले हैं कि अश्वगन्धा महिलाओं के सेक्सुअल डिस्फंक्शन में सहायता करता है। जो महिलाएं अश्वगन्धा खाती हैं उन्हें अधिक ऑर्गेज्म होते हैं।

4- अश्वगंधा स्किन के लिए एंटी एजिंग का काम करता है

अश्वगंधा में एक शक्तिशाली एंटी-ऑक्सिडेंट होता है जिस का नाम है पॉलीफिनोल्स जो आप के शरीर को फ्री रेडिकल्स से और आप की स्किन में एजिंग के लक्षण आने से बचाता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

5- अश्वगंधा घुटनों का दर्द कम करने में सहायक है

यदि आप को जोड़ों में या घुटनों में दर्द रहता है या आप गठिया से परेशान हैं तो आप अश्वगंधा का प्रयोग (Ashwagandha Uses) कर सकती हैं। इससे आपको दर्द में तो राहत मिलेगी ही साथ में आपके घुटनों की सूजन भी बहुत हद तक कम हो सकती है। ऐसे में अश्वगंधा का प्रयोग करने से आपको बहुत राहत मिल सकती है।

About the Author

... Read More