
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Published : March 10, 2023 12:48 PM IST
Ashwagandha and Mishri : आयुर्वेद में अश्वगंधा का विशेष महत्व है। यह कई गुणों से भपरूप होता है। मुख्य रूप से इसके सेवन से प्रजनन क्षमता को बेहतर किया जा सकता है। वहीं, इसका सेवन आप कई तरीकों से कर सकते हैं, जो शरीर को अलग-अलग तरह से फायदा पहुंचाता है। परामर्थ आश्रम के आयुर्वेदाचार्य डॉक्टर राहुल चतुर्वेदी का कहना है कि अश्वंगधा का सेवन कई तरीकों से किया जाता है। अगर आप अश्वगंधा और मिश्री का एक साथ सेवन करते हैं, तो इससे शरीर को कई लाभ होते हैं। दरअसल, अश्वगंधा में आवश्यक पोषक तत्व जैसे- कैल्शियम, आयरन, विटामिन सी, एंटी ऑक्सीडेंट और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। वहीं, मिश्री में विटामिन बी2, विटामिन बी1, विटामिन बी12, आयरन जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इन दोनों का मिश्रण आपकी कई परेशानियों के लिए रामबाण होता है। आइए जानते हैं अश्वगंधा और मिश्री का एक साथ सेवन करने से शरीर को क्या लाभ होगा?
अश्वगंधा और मिश्री का एक साथ सेवन करने से खांसी की परेशानियों को कम किया जा सकता है। अगर आप बदलते मौसम में खांसी की समस्या से जूझ रहे हैं तो अश्वगंधा और मिश्री का सेलवन करें। इसके लिए 1 बर्तन में 1 गिलास पानी उबालें। इसमें 1 चम्मच अश्वगंधा पाउडर और 1 चम्मच मिश्री मिक्स करें। इसके बाद इस पानी का सेवन करें। इससे खांसी से आराम मिलेगा।
खून को साफ करने के लिए भी आप अश्वगंधा और मिश्री का एक साथ सेवन कर सकते हैं। शरीर में खून गंदा होने पर कई तरह की स्किन डिजीज होने का खतरा रहता है। ऐसे में अश्वगंधा और मिश्री का सेवन करें। इसके लिए 1 गिलास दूध लें। इसमें 1 चम्मच अश्वगंधा पाउडर और 1 चम्मच मिश्री का चूर्ण मिक्स करें। इसके बाद इस मिश्रण का सेवन करें। इससे आपको काफी लाभ मिलेगा।
शरीर की कमजोरी को दूर करने के लिए आप अश्वगंधा और मिश्री का सेवन कर सकते हैं। इसमें मौजूद पोषक तत्व आपके शरीर को एनर्जी प्रदान करता है। शरीर कमजोर होने पर आप गाय के घी के साथ अश्वगंधा और मिश्री का सेवन करें।
ब्लड शुगर की परेशानी से जूझ रहे व्यक्तियों के लिए अश्वगंधा और मिश्री काफी ज्यादा फायदेमंद साबित होता है। इसके लिए आप गर्म पानी के साथ सुबह खाली पेट अश्वगंधा और मिश्री के चूर्ण का सेवन करें। यह डायबिटीज की परेशानियों को कम करने में प्रभावी है।
बदलते मौसम में होने वाली समस्याओं को दूर करने के लिए अश्वगंधा और मिश्री आपके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके लिए 1 गिलास पानी में 1 चम्मच करीब अश्वगंधा पाउडर और 1 चम्मच करीब मिश्री डालें। जब पानी अच्छी तरह से उबल जाए, तो इसे छानकर इसका सेवन करें।
अश्वगंधा और मिश्री का एक साथ सेवन करने से आपके शरीर को काफी लाभ होगा। हालांकि, अगर आप पहले से किसी तरह की परेशानी से जूझ रहे हैं तो एक्सपर्ट की सलाह पर ही इसका सेवन करें।