टेंशन होगी छूमंतर, दिल करेगा फील गुड, बस रोज पिएं ये एक कप जादूई चाय!

गुड़हल के फूलों और अर्जुन छाल की आयुर्वेदिक चाय आपकी सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद है। इससे आपका मूड फ्रेश होगा और सेहत भी बनेगी।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Updated : December 11, 2023 9:17 PM IST

चाय कुछ लोगों के लिए हेल्थ टॉनिक का काम करती है। कुछ लोगों के दिन की शुरुआत चाय के बिना मानो अधूरी रहती है। हालांकि सुबह खाली पेट चाय पीना कई बीमारियों का कारण भी बनता है। कई अध्ययन बताते हैं कि सुबह खाली पेट चाय पीने से आपकी हड्डियां कमजोर हो सकती हैं और आप जोड़ों के दर्द से पीड़ित हो सकते हैं। इतना ही नहीं खाली पेट चाय पीने से गैस की परेशानी भी हो सकती है। यह आपके पाचन तंत्र को भी प्रभावित करती है। ऐसे में बेहतर है कि आप अपने दिन की शुरुआत एक ऐसी आयुर्वेदिक चाय से करें, जिससे न सिर्फ आपका मूड फ्रेश हो, बल्कि जो आपकी सेहत के लिए भी फायदेमंद हो। चलिए जानते हैं कौनसी है यह गुणकारी चाय।

आयुर्वेदिक चाय के एक नहीं, अनेक हैं फायदे

डॉ. दीक्षा भावसार सावलिया के अनुसार गुड़हल के फूलों और अर्जुन छाल की आयुर्वेदिक चाय आपकी सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद है। यह चाय पीने से आपका ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है। हाई ब्लड प्रेशर से पीड़ित लोगों को इसका सेवन जरूर करना चाहिए। इसी के साथ यह आयुर्वेदिक चाय आपकी डायबिटीज को भी नियंत्रण में रखती है। अगर आप चिंता, सिरदर्द, कोलेस्ट्रॉल से परेशान हैं तो यह चाय आपकी इन परेशानियों को दूर करने में मददगार रहेगी। इतना ही नहीं यह शरीर में हार्मोन का संतुलन बनाए रखने का भी काम करती है। इसके नियमित सेवन से आपकी स्किन प्रॉब्लम भी दूर होती है।

बनने में लगते हैं बस 5 मिनट

  • ताजा या सूखे गुड़हल के फूल
  • अर्जुन छाल का पाउडर
  • सोंठ यानी सूखी अदरक का पाउडर
  • काली मिर्च
  • हरी इलायची

विधि : एक गिलास पानी लेकर उसे गैस पर उबालें। अब इसमें गुड़हल का एक फूल तोड़कर डालें। फिर 3 ग्राम अर्जुन छाल का पाउडर, 1 ग्राम सोंठ, एक या दो काली मिर्च का पाउडर और एक हरी इलायची कूटकर डालें। अब पांच से सात मिनट इसे उबालें। और आपकी चाय तैयार है। इसे छानकर पिएं।

दिल की सेहत में आएगा सुधार

डॉ. दीक्षा के अनुसार आयुर्वेद में गुड़हल को एक ठंडी जड़ी-बूटी माना गया है। इसके सेवन से दिमाग को शांति मिलती है, आप तरोताजा महसूस करते हैं। अध्ययन बताते हैं कि गुड़हल की चाय किसी भी एंटी-हाइपरटेंसिव दवा की तरह ही आपके रक्तचाप को कम कर सकती है। वहीं अर्जुन छाल को आयुर्वेद में बेस्ट कार्डियो-प्रोटेक्टिव और कार्डियो-टॉनिक जड़ी बूटी माना जाता है। यह भी हाई ब्लडप्रेशर, कोलेस्ट्रॉल और हाई ट्राइग्लिसराइड्स को नियंत्रित करता है। खास बात यह है कि ये आपकी दिल की सेहत के लिए भी लाभकारी है।

इनसे बढ़ जाते हैं फायदे

अदरक आपके शरीर से कोलेस्ट्रॉल और अतिरिक्त वसा को पिघलाने के लिए अच्छा है। यह उच्च रक्तचाप को कम करने में मदद करता है। काली मिर्च भी सेहत के लिए बहुत गुणकारी होती है। एंटीऑक्सीडेंट से भरी काली मिर्च आपकी इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ ही पाचन तंत्र मजबूत करती है और कफ व गले की खराश मिटाने का भी काम करती है। इसमें मौजूद पिपेरिन के कारण यह हृदय को स्वस्थ रखती है। इसके सेवन से ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल रहता है। हरी या छोटी इलायची के सेवन से भी आपका पाचन तंत्र सुधरता है। इससे गैस की समस्या दूर होती है और शरीर की सूजन कम होती है। यह कफ को भी कम करती है। ऐसे में रोज सुबह इस आयुर्वेदिक चाय का सेवन करके आप अपनी कई स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां दूर कर सकते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.