
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Published : August 4, 2025 4:33 PM IST
Arjun Ki Chhal Aur Danchini Ka Kadha : हमारे देश में काढ़े का चलन प्राचीन काल से ही चला आ रहा है। आयुर्वेद में काढ़े का विशेष महत्व है। कोरोना काल में बहुत से लोगों ने काढ़े का सेवन किया था। तब से अभी तक बहुत से लोगों की डाइट में काढ़ा प्रमुख रूप से शामिल हो गया है। काढ़ा हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इससे सेहत संबंधित कई लाभ मिलते हैं। काढ़े कई प्रकार के होते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको अर्जुन की छाल और दालचीनी के काढ़े के बारे में बताने जा रहे हैं। अगर आप 30 दिन तक अर्जुन की छाल और दालचीनी का काढ़ा पीते हैं तो आपको स्वास्थ्य संबंधित कई लाभ मिलेंगे।
अर्जुन की छाल और दालचीनी का काढ़ा पीने से इम्यूनिटी पावर मजबूत होती है। इससे शरीर को रोगों से लड़ने की शक्ति मिलती है। अर्जुन की छाल और दालचीनी में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जिससे इम्यूनिटी बूस्ट होती है।
अर्जुन की छाल और दालचीनी का काढ़ा पीने से पाचन क्रिया में सुधारहोता है। पाचन अच्छा होने से पेट में कब्ज, गैस और अपच जैसी समस्या नहीं होती है।
अर्जुन की छाल और दालचीनी का काढ़ा पीने से ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होता है। 30 दिन तक इस काढ़े का सेवन करने से आपका ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है।
अर्जुन की छाल और दालचीनी का काढ़ा कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित रखता है। कोलेस्टॉल के स्तर का बढ़ना हृदय संबंधित समस्या को पैदा करता है। इस काढ़े से खराब कोलेस्ट्रॉल कम होता है।
अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो आपके लिए अर्जुन की छाल और दालचीनी का काढ़ा फायदेमंद साबित हो सकता है। इस काढ़े का सेवन भूख को नियंत्रित करता है। इसे पीने से पेट भरा भरा लगता है, जिससे ओवरइटिंग नहीं होती है। ऐसे में आपका वजन कम हो सकता है।
ऐसे बनाएं अर्जुन की छाल और दालचीनी का काढ़ा
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।