अर्जुन की छाल और दालचीनी का काढ़ा पीने से दूर होंगी ये 5 बीमारियां, जानिए कैसे करना है सेवन

Benefits of Arjuna bark and cinnamon Kadha : अर्जुन की छाल और दालचीनी का काढ़ा स्वास्थ्य के लिए कई तरह से फायदेमंद साबित हो सकता है। आइए जानते हैं इसके फायदे और सेवन का क्या तरीका है?

अर्जुन की छाल और दालचीनी का काढ़ा पीने से दूर होंगी ये 5 बीमारियां, जानिए कैसे करना है सेवन

Written by Mishra Kishori |Updated : February 10, 2025 6:33 PM IST

Arjuna bark and cinnamon Kadha Benefits : अर्जुन की छाल और दालचीनी आयुर्वेद की बेहतरीन औषधियों में से एक है। इनका अलग-अलग सेवन करने से स्वास्थ्य को कई लाभ हो सकते हैं। वहीं, अगर आप दोनों का एक साथ सेवन करते हैं, तो इससे आपके स्वास्थ्य को दोगुने फायदे हो सकते हैं। दरअसल, अर्जुन की छाल में एंटी-एथेरोजेनिक,  एंटीऑक्सीडेंट्स, गैस्ट्रो प्रोडक्टिव तत्व होते हैं। वहीं, दालचीनी में दालचीनी  में एंटी-वायरल, एंटी-कैंसर, एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर रूप से होते हैं, जिससे आपकी स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें कम हो सकती हैं। अगर आप नियमित रूप से इन दोनों मिश्रण से तैयार काढ़ा या चाय पीते हैं, तो यह आपके बढ़ते मोटापे से लेकर ब्लड शुगर को कंट्रोल कर सकते हैं। आइए जानते हैं अर्जुन की छाल और दालचीनी का काढ़ा पीने से स्वास्थ्य को होने वाले फायदे क्या हैं?

दिल को स्वस्थ रखे अर्जुन की छाल और दालचीनी का काढ़ा

अर्जुन की छाल और दालचीनी का काढ़ा पीने से आपके हार्ट को बेहतर किया जा सकता है। दरअसल, इसमें मौजूद गुण आपके नसों में ब्लड फ्लो बेहतर करता है। साथ ही ब्लॉकेज की परेशानी को कम कर सकता है। इतना ही नहीं, यह ब्लड प्रेशर में भी सुधार करने में प्रभावी है। अगर आप नियमित रूप से अर्जुन की छाल का काढ़ा पीते हैं, तो यह काफी हद तक आपके हार्ट हेल्थ को बेहतर कर सकता है।

कमजोर इम्यूनिटी करे बूस्ट

अर्जुन की छाल और दालचीनी का काढ़ा पीने से आपकी कमजोर इम्यूनिटी को बूस्ट किया जा सकता है। दरअसल, इसमें नैचुरल फ्लेवोनोइड्स और एंटीऑक्सीडेंट्स की अच्छी मात्रा होती है, जो इम्यूनिटी को बूस्ट करके बीमारियों से लड़ने में प्रभावी हो सकते हैं। इससे सर्दी-खांसी की परेशानी को कम करने में काफी हद तक कमदद मिल सकती है।

Also Read

More News

ब्लड शुगर को कंट्रोल करे अर्जुन की छाल और दालचीनी का काढ़ा

आज के समय में हम में से कई लोग अपने बढ़ते ब्लड शुगर से काफी हद तक परेशान हैं। इस स्थिति में अर्जुन की छाल और दालचीनी का काढ़ा पीना हेल्दी साबित हो सकता है। इन दोनों में ही पॉलीपेनॉल्स सीरम ग्लूकोज और इंसुलिन को कम करने का गुण होता है, जिससे बढ़ते डायबिटीज के खतरों को कम करने में मदद मिल सकती है।

ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करे

अर्जुन की छाल और दालचीनी से तैयार काढ़ा पीने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर किया जा सकता है। इसे अगर आप नियमित रूप से पीते हैं, तो यह काफी हद तक नसों में ब्लड क्लॉटिंग की परेशानी को कम करके शरीर के ब्लड फ्लो में सुधार कर सकता है। इससे हार्ट ही पम्पिंग क्षमता को बेहतर करने में मदद मिल सकती है।

शरीर का बढ़ता वजन होगा कम

बढ़ते वजन से अगर आप परेशान हैं, तो इस स्थिति में अर्जुन की छाल और दालचीनी का काढ़ा आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। यह आपके मेटाबॉलिज्म को बूस्ट कर सकता है, जिससे पाचन क्रिया में सुधार होता है। साथ ही यह शरीर की अतिरिक्त कैलोरी बर्नहोती है, जिससे आपका वेट लॉस तेजी से हो सकता है।

कैसे तैयार करें अर्जुन की छाल और दालचीनी का काढ़ा?

अर्जुन की छाल और दालचीनी का काढ़ा तैयार करने के लिए सबसे पहले 1 पैन लें, इसमें 1 से 2 कप पानी डालें। जब पानी हल्का सा गर्म हो जाए, तो इसमें 1 इंच  दालचीनी का टुकड़ा और 1 इंच अर्जुन की छाल डालकर करीब 10 मिनट के लिए उबालें। जब पानी का रंग बदल जाए, तो इसे छान लें। अब तैयार काढ़े में थोड़ा सा शहद डालकर पिएं। यह आपकी कई परेशानियों को कम कर सकता है।

TRENDING NOW

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।