Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

हड्डियों से लेकर त्वचा की समस्याओं में फायदेमंद है अर्जुन का फल, जानें प्रयोग करने का तरीका

Arjun Fruit Benefits:  अर्जुन का फल कई समस्याओं को दूर करने में फायदेमंद होता है। आइए, जानते हैं इसके फायदे और इस्तेमाल करने का तरीका -

हड्डियों से लेकर त्वचा की समस्याओं में फायदेमंद है अर्जुन का फल, जानें प्रयोग करने का तरीका

Written by priya mishra |Published : January 17, 2024 8:02 AM IST

Arjun Fruit Benefits: आयुर्वेद में ऐसी कई जड़ी-बूटियां और फल-फूल मौजूद हैं, जो शरीर की कई समस्याओं को दूर रखने में कारगर हैं। इन्हीं में से एक है अर्जुन का फल। यह कई औषधीय गुणों से भरपूर होता है। आयुर्वेद में इसका उपयोग कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को ठीक करने के लिए सदियों से किया जा रहा है। यह सेहत और त्वचा के लिए बेहद लाभकारी होता है। आज इस लेख में हम आपको अर्जुन के फल के फायदे और इसे इस्तेमाल करने का तरीका बताने जा रहे हैं।

त्वचा की समस्याओं को दूर करे

त्वचा की कई समस्याओं को दूर करने में अर्जुन का फल आपकी मदद कर सकता है। यह त्वचा के दाग-धब्बों, मुंहासों और झुर्रियों से छुटकारा दिला सकता है। साथ ही, यह बढ़ती उम्र के लक्षणों को रोकने में भी प्रभावी है। इसके लिए आप अर्जुन के फल को पीसकर पाउडर तैयार कर लें। फिर इसमें शहद मिलाकर चेहरे पर लगाएं। इससे आपकी स्किन निखरी और बेदाग नजर आएगी।

हड्डियों को मजबूत बनाए

अर्जुन के फल का सेवन हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए लाभकारी माना जाता है। इसमें मौजूद गुण हड्डियों को ताकत देते हैं। साथ ही, हड्डियों को जल्दी जोड़ने में भी मदद करते हैं। हड्डी टूटने पर इसका सेवन किया जा सकता है। इसके अलावा, अर्जुन की छाल का सेवन भी हड्डियों के लिए फायदेमंद होता है।

Also Read

More News

मुंह की दुर्गंध से निजात दिलाए

अर्जुन का फल मुंह की दुर्गंध को दूर करने में उपयोगी होता है। इसमें मौजूद तत्व दांतों की कैविटी, दांतों में दर्द, दांतों से खून आना और मसूड़ों की समस्या को दूर कर सकते हैं। साथ ही, यह मुंह के छालों को ठीक करने में भी प्रभावी होता है। अर्जुन के फल के अलावा अर्जुन की छाल भी दांतों से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में बहुत फायदेमंद होती है।

पेशाब से जुड़ी समस्या को दूर करे

अर्जुन के फल का इस्तेमाल पेशाब से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए किया जा सकता है। जो लोग पेशाब में रुकावट की समस्या का सामना कर रहे हैं, उनके लिए अर्जुन के फल का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है। अगर आपको पेशाब से जुड़ी कोई समस्या है, तो आप डॉक्टर की सलाह से इसका सेवन कर सकते हैं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

हृदय को स्वस्थ रखे

अर्जुन के फल का सेवन दिल के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद गुण दिल को हेल्दी रखने में सहायक होते हैं। अगर आप दिल से जुड़ी समस्या का सामना कर रहे हैं, तो डॉक्टर की सलाह से इसका सेवन कर सकते हैं।