Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

सर्दी-जुकाम जैसे मौसमी संक्रमण से बचाती है इस पेड़ की छाल, जानें कब और कैसे करें इसका इस्तेमाल

आयुर्वेद में इस तरह की कई औषधियों का वर्णन है जो हमें सर्दी-खांसी जैसे सामान्य मौसमी संक्रमण से बचाते हैं, लेकिन आज हम आपको ऐसी ही एक शानदार आयुर्वेदिक औषधि अर्जुन की छाल के बारे में बताने जा रहे हैं।

सर्दी-जुकाम जैसे मौसमी संक्रमण से बचाती है इस पेड़ की छाल, जानें कब और कैसे करें इसका इस्तेमाल
अर्जुन की छाल के फायदे

Written by intern23.seo |Published : November 9, 2023 9:41 PM IST

अर्जुन की छाल एक आयुर्वेदिक औषधि है जिसका उपयोग कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के इलाज के लिए किया जाता है। इसमें बहुत से औषधीय गुण होते हैं। अर्जुन की छाल में भरपूर एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। यही कारण है कि सर्दी-खांसी जैसे मौसमी संक्रमणों के लिए अर्जुन की छाल एक प्रभावी उपाय हो सकता है। इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण सूजन को कम करते हैं। इसके अलावा सर्दी-जुकाम में होने वाली सांस लेने की दिक्कत को दूर करते हैं। इसके एंटीऑक्सीडेंट गुण शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत करने में मदद करते हैं, जिससे हमारे शरीर को मौसमी संक्रमण से लड़ने में काफी मदद मिलती है। इसके एंटी-बैक्टीरियल गुण संक्रमण पैदा करने वाले बैक्टीरिया को खत्म करने में भी मदद करते हैं। आपके आसपास के आयुर्वेदिक दुकानों में अर्जुन की छाल आसानी से उपलब्ध होगी वहीं इसका पाउडर भी आपको बड़ी ही आसानी से उपलब्ध हो जाएगा।

अर्जुन की छाल के उपयोग की विधि

1. अर्जुन की छाल का पाउडर

यदि आप अर्जुन की छाल का नियमित इस्तेमाल करना चाहते हैं तो इसका पाउडर आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होगा। इसको पीसकर तैयार किए पाउडर को आप दूध या पानी के साथ मिलाकर सेवन कर सकते हैं। हालांकि ध्यान रखें कि अर्जुन की छाल के पाउडर का इस्तेमाल आप हमेशा खाने के बाद ही करें।

2. अर्जुन की छाल का पानी

अर्जुन की छाल का पानी तैयार करना आपके लिए सबसे आसान काम है। इसके लिए आपको बस अर्जुन की छाल को लेकर रात भर के लिए पानी में डालकर छोड़ दें। सुबह इस पानी का सेवन करें। ये अर्जुन की छाल के इस्तेमाल का सबसे आसान और अच्छा तरीका है।

Also Read

More News

3. अर्जुन की छाल का काढ़ा

अर्जुन की छाल का काढ़ा भी और काढ़े की तरह ही तैयार किया जाता है। आप इसे तैयार करने के लिए 1 गिलास पानी लेकर उसमें थोड़ी मात्रा में अर्जुन की छाल डाल लें। अब इस पानी को तब तक उबालें जब तक ये पानी आधा न रह जाए। अब इस पानी को छानकर ठंडा करने के बाद पिएं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

कब करें इसका इस्तेमाल

किस समय अर्जुन की छाल का सेवन किया जा सकता है, इसके लिए कोई स्पष्ट बात देखने को नहीं मिलती है। हालांकि अर्जुन की छाल का काढ़ा पीने का सबसे अच्छा समय सुबह माना जाता है। कई हेल्थ रिपोर्ट्स के अनुसार यदि हम अर्जुन की छाल का काढ़ा सुबह खाली पेट पीते हैं तो इससे हमारे सभी तरह के हार्ट रोग ठीक होते हैं।

About the Author

... Read More