
Also Read
Adding Salt In The Regular Chai: चाय एक ऐसा ड्रिंक है जो लोगों की सुबह की नींद तो भगाता ही है साथ ही यह पूरा दिन बना या बिगाड़ सकता है। सुबह गर्मा-गर्म चाय का एक कप खत्म करने के बाद ही लोग अपने दिन की शुरूआत करते हैं। इसीलिए, हर किसी की कोशिश होती है कि उनकी चाय का स्वाद, रंग और फ्लेवर बेहतरीन हो। मसाला चाय से लेकर गुड़ की चाय जैसी कई वेरायटीज लोग ट्राई करते हैं। वहीं, इन दिनों एक नये तरीके से चाय तैयार की जा रही है और लोगों को इसका स्वाद भी पसंद आ रहा है। यह है चाय में नमक मिलाने का ट्रेंड।
न्यूट्रिशन एक्सपर्ट और डाइटिशिय़न शिल्पा मित्तल (Dr. Shilpa Mittal) से हमने जानने की कोशिश की कि, चाय में नमक मिलाकर पीना (Cahi mein namak milakar peene) हेल्थ के लिए कितना नुकसानदायक या फायदेमंद हो सकता है।
इंटरनेट पर इन दिनों कई वीडियोज वायरल हो रहे हैं जिसमें लोग चाय में नमक(adding salt in milk) मिलाकर पी रहे हैं। ऐसे दावे किए जा रहे हैं कि चाय में नमक मिलाकर पीने से शरीर की मेटाबॉलिक रेट बढ़ सकती है।
डाइटिशियन शिल्पा मित्तल कहती हैं कि, जिस तरह की चाय भारत में पी जाती है उसमें मसालों (masala chai) के साथ दूध को भी मिलाया जाता है और दूध में नमक कभी भी नहीं मिलाना चाहिए। यह विरूद्ध आहार (Viruddh Ahar) में गिने जाते हैं। इसीलिए, मैं कभी किसी को सलाह नहीं दे सकती कि वह चाय में नमक घोलकर पीएं।
डाइटिशियन शिल्पा मित्तल का यह भी कहना है कि लोग आमतौर पर नमक का सेवन अधिक करते हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization) द्वारा बतायी गयी लिमिट से तीन गुना तक अधिक नमक की मात्रा हमारे रोजमर्रा के खाने में होती ही है। इसीलिए मैं लोगों की हेल्थ को ध्यान में रखकर उन्हें चाय में नमक ना मिलाने की ही सलाह दूंगी।
Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।